देहरादून। सर्वोदय मंडल की ओर से आयोजित गोष्ठी में पहुंचे महात्मा गांधी के पौत्र राजमोहन गांधी ने बापू के विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधीवाद केवल भारत ही नही बल्कि विश्व की विचारधारा बन चुकी है।
आज भारत समेत समूचे विश्व के सामने कई तरह की चुनौतियां हैं। बात देशों के बीच जंग, जलवायु परिवर्तन की हो या फिर जाति और धर्म के भेदभाव की। इसे रोकने के लिए गांधीवाद ही एक मात्र विकल्प है। उन्होंने कहा कि बापू के बारे में पिछले कुछ सालों में कई तरह की भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं।
उनके बारे में गलत परिभाषा गढ़ी जा रही है कि गांधी जी कहते थे कि कोई आपके एक गाल पर थप्पड़ मारे तो दूसरा गाल आगे कर दो। उन्होंने कभी किसी के आत्म सम्मान के साथ समझौता करने की सलाह नहीं दी।उन्होंने गरीब, महिला, कमजोर की रक्षा करने के लिए लाठी उठाने से भी गुरेज न करने को कहा था। जो लोग ऐसी बातें फैला रहे हैं वे पहले उनका अध्ययन करें। ताकि उनके सही विचार एवं संदेशों को लोगों तक पहुंचाया जा सके।
नशे के आदि युवक ने लगाई फांसी
Sun Nov 24 , 2019
देहरादून। थाना बंसत विहार क्षेत्र के अंतर्गत सुमन विहार में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक ने नशे की हालत में यह कदम उठाया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 की मदद से युवक को दून अस्पताल में भर्ती कराया। जहां […]

You May Like
-
रोजगार को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का प्रदर्शन
Pahado Ki Goonj September 19, 2020

