
राजकीय शिक्षक संघ के अवतार सिंह चौहान बने अध्यक्ष, बलवंत असवाल मंत्री
उत्तरकाशी ।
राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखण्ड, जनपद उत्तरकाशी का द्विवार्षिक अधिवेशन का शनिवार को संपन्न हो गया है। अधिवेशन के दूसरे दिन संघ की नई कार्यकारिणी का निर्वाचन किया गया है। पीएम श्री अटल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज उत्तरकाशी में हुए अधिवेशन में मतगणना के बाद राजकीय शिक्षक संघ के अवतार सिंह चौहान अध्यक्ष, बलवंत असवाल मंत्री, संयुक्त मंत्री संदीप बंधानी निर्विरोध, संगठन मंत्री अभी राज रतूड़ी निर्विरोध, उपाध्यक्ष मुकेश नौटियाल निर्वाचित होने की घोषणा की गई है।
इस मौके पर राजकीय शिक्षक संघ के रामसिंह चौहान, प्रांतीय अध्यक्ष, रमेश पैन्यूली, दिनेश नौटियाल, पुरुषोत्तम धीमान, पुरुषोत्तमसैसवान, डॉ. साधना जोशी, संदीप बंधानी, हिमानी मटूडा, वीरेंद्र बसियाल, विजय सिंह रावत, अनिल रावत, सुबोध सिंह बिष्ट, कल्याण सिंह पंवार, चन्द सिंह रावत, राजेश नौटियाल, सुशील चंद्र थपलियाल, ललित मोहन भट्ट, शान्ति नौटियाल, राजपाल कोहली, लायक राम चौहान, सुरक्षा रावत मौजूद रहे।

