HTML tutorial
HTML tutorial

प्रीतम नेता प्रतिपक्ष बनने को राजी

Pahado Ki Goonj

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राज्य की विधानसभा में विधायक दल के नेता की भूमिका निभाने के लिए सहमति दी है, लेकिन शर्त के साथ. सिंह ने शर्त रखी है कि वह विधानसभा में विपक्ष के नेता बनेंगे अगर उनकी जगह उनके नजदीकी व्यक्ति को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद सौंपा जाए। आपको बता दें कि पिछले दिनों इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद से ही उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष का पद खाली हो गया था। और कांग्रेस पार्टी लगातार विमर्श करते हुए इस पद के लिए उपयुक्त नेता के बारे में विचार कर रही थी। सोमवार को उत्तराखंड में इस महती भूमिका के बारे में हुई एक बैठक में सिंगल लाइन का प्रस्ताव पास किया गया था कि विधायक दल का नेता सोनिया गांधी चुनेंगी। यह भी बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम तक नए विधायक दल के नेता की घोषणा संभव है। पार्टी औपचारिक तौर पर विधायक दल के नेता के नाम का ऐलान कर सकती है।

Next Post

यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में ऑक्सीजन प्लांट का शिलान्यास ।

यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में ऑक्सीजन प्लांट का शिलान्यास । उत्तरकाशी :- मदनपैन्यूली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में विधायक यमुनोत्री केदार सिंह रावत जी ने ऑक्सीजन प्लांट का शिलान्यास किया, ऑक्सीजन प्लांट लगने से जहाँ क्षेत्रीय लोगो को सुविधाएं मिलेगी वही गरीब बीमार […]

You May Like