देहरादून। सेलाकुई पुलिस ने गांजा के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि महिला तस्कर के पास से 1 किलो 890 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। साथ ही पकड़ी गए महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सेलाकुई थानाध्यक्ष के द्वारा नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। नशे को रोकने के लिए पुलिस टीम का गठन कर चेकिंग अभियान तेज कर किया गया है। इसी क्रम में सेलाकुई पुलिस ने गांजा के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उप निरीक्षक बबीता रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान सुनीता देवी के पास से 1 किलो 890 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। साथ ही पकड़ी गए महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उप निरीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपी सुनीता देवी के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी महिला लाडपुर देहरादून से गांजा खरीदकर पछवादून में अवैध रूप से मजदूरों, छात्र को फुटकर दामों में बेचकर अधिक मुनाफा कमाती थी। उन्होंने कहा कि पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
भराड़ीसैंण में बजट सत्र शुरू, राज्यपाल के अभिभाषण के बीच कांग्रेस विधायकों का वॉकआउट
Mon Mar 1 , 2021
चमोली। सोमवार से गैरसैंण के भराड़ीसैंण में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई। लेकिन अभिभाषण के साथ ही कांग्रेस के विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। बजट सत्र आज से 10 मार्च तक चलेगा। 4 मार्च को सीएम त्रिवेंद्र […]

You May Like
-
जहरीली घास खाने से चार दर्जन भेड़ों की मौत
Pahado Ki Goonj November 14, 2018
-
उत्तरकाशी जनपद की मुख्य खबरें
Pahado Ki Goonj July 12, 2019

