HTML tutorial

पंचायत चुनावः नई तारीखों का ऐलान,24 और 28 को मतदान,31 को परिणाम घोषित ।

Pahado Ki Goonj

पंचायत चुनावः नई तारीखों का ऐलान,24 और 28 को मतदान,31 को परिणाम घोषित ।
देहरादून।

उत्तराखंड शासन की ओर से चुनावी कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने भी चुनावी अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश में दो चरणों में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। 30 जून को जिला निर्वाचन अधिकारियों की ओर से अधिसूचना जारी की जाएगी। पहले चरण के तहत मतदान 24 जुलाई और दूसरे चरण के तहत मतदान 28 जुलाई को कराया जाएगा। साथ ही 31 जुलाई को एक साथ मतगणना होगी।
राज्य निर्वाचन की ओर से 21 जून को जारी अधिसूचना के बाद से ही प्रदेश भर में आदर्श आचार संहिता लागू है। हालांकि नैनीताल हाई कोर्ट के आदेश के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के कार्यक्रमों को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया था। ऐसे में अब राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के नए चुनावी कार्यक्रम को जारी कर दिया है। इसके तहत 89 विकासखंडों और 7,499 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराए जाएंगे। प्रदेश के 12 जिलों में 66,418 पदों पर चुनाव होने हैं। इसमें से सदस्य ग्राम पंचायत के 55,587 पदों, प्रधान ग्राम पंचायत के 7499 पदों, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 2974 पदों और सदस्य जिला पंचायत के 358 पदों पर चुनाव होने हैं। हरिद्वार जिला छोड़ प्रदेश के कुल 66,418 पदों पर चुनाव होना है, जिसके लिए प्रदेश भर में कुल 8,276 मतदान केंद्र जबकि 10,529 मतदान स्थल बनाए गए हैं।

Next Post

मुख्य मंत्री के निर्देश पर 30 जून को देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल और चम्पावत में मॉक ड्रिल

बाढ़ से निपटने के लिए जनपद पूरी तरह तैयार टेबल टॉप एक्सरसाइज में जनपदों की तैयारियों की समीक्षा 30 जून को देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल और चम्पावत में मॉक ड्रिल सचिव आपदा प्रबंधन ने कहा-आपदाओं से निपटने के लिए तैयारी जरूरी माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के […]

You May Like