हल्द्वानी। हल्द्वानी में जेल में बंद एक कैदी ने दूसरे कैदी की हत्या कर दी। हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात हल्द्वानी स्थित जेल में दो कैदियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट तक बात पहुंच गई। इस दौरान एक कैदी शानू के सीने में चोट लग गई। आनन-फानन में उसे जेल प्रशासन द्वारा सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक कैदी शानू बाजपुर के मुडिया गांव का रहने वाला था। विगत चार मार्च को पुलिस ने उसे चोरी के आरोप में जेल भेजा था। वहीं आरोपी कैदी का नाम आलोक बताया जा रहा है। वह छेडखघनी के आरोप में जेल में बंद है। रविवार रात ही मृतक कैदी के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई थी।
मसरी गांव के अग्निकांड पीड़ितों को हिमालय अंबेडकर सेवा समिति ने दिया दस हजार का चैक ।
Mon Apr 13 , 2020
मसरी गांव के अग्निकांड पीड़ितों को हिमालय अंबेडकर सेवा समिति ने दिया दस हजार का चेक । उत्तरकाशी /मदनपैन्यूली सुदूरवर्ती तहसील मोरी के मसरी गांव में अग्निकांड पीड़ित परिवारों की मदद के […]
You May Like
-
टिहरी गढ़वाल बागी भरपूर में पांडव नृत्य
Pahado Ki Goonj September 6, 2018

