मुख्यमंत्री ने सभी सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के अंतर्गत अनिवार्य पंजीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक नागरिक को इस योजना का लाभ मिले, यह प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने आपातकालीन स्थितियों में त्वरित सहायता के लिए 112 हेल्पलाइन नंबर का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता आवश्यक समय पर इस सुविधा का लाभ ले सके।
मुख्यमंत्री ने महिला एवं बाल विकास विभाग को नियमित रूप से कुपोषण और एनीमिया के मामलों की समीक्षा करने तथा बच्चों की स्थिति में सुधार हेतु अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि जिलास्तर पर ऐसे प्रयासों की निगरानी और मूल्यांकन की व्यवस्था सशक्त की जाए।

बैठक में प्रमुख सचिव श्री आर. के. सुधांशु, अपर पुलिस महानिदेशक श्री ए.पी. अंशुमन, सचिव श्री विनोद कुमार सुमन एवं महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

हरिद्वार। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे की अध्यक्षता में गुरुवार को हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) की बोर्ड बैठक हुई। एचआरडीए की 84वीं बैठक में हरिद्वार और रुड़की के मास्टर प्लान को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही दो इलाकों में अगले एक महीने तक नक्शे पास नहीं किए जाएंगे।
वहीं एचआरडीए बैठक के बारे में जानकारी देते हुए गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि 84वीं बोर्ड बैठक में हरिद्वार और रुड़की के मास्टर प्लान को मंजूरी दी गई, जिसका प्रकाशन हरिद्वार और रुड़की के सभी अधिकारियों के ऑफिस में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवासीय योजना के अंतर्गत 528 आवासों के जो लोग ब्याज नहीं दे पा रहे हैं, उनको अगली बोर्ड बैठक तक छूट दी गई है। साथ उन्होंने बताया कि शिवालिक नगर और भूपतवाला क्षेत्र की पिछले लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी कि कुछ लोग आवासीय नक्शा पास कराकर भवनों का व्यवसायीकरण कर रहे हैं। इसके बाद आज बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि दोनों ही क्षेत्रों में एक माह तक फ्रीज जोन बनाया गया है। इस संबंध में मामला शासन में भेजा जाएगा। शासन इस मामले पर निर्णय लेगा। फिलहाल एक माह तक कोई भी नक्शा पास नहीं किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में ये भी निर्णय लिया गया है कि ग्रामीण और पुरानी सघन आबादी में नक्शे पास करने में कुछ शिथिलता दी जाए, जिसके लिए यह मामला भी शासन में भेजा जाएगा।
गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा कि अगर उत्तराखंड का भी कोई भी व्यक्ति ईरान में फंसा है, तो उसको लाने के लिए सरकार द्वारा कार्य किया जाएगा। भारत सरकार पहले से ही ईरान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित लाने के लिए कार्य कर रही है। भारत सरकार का बहुत ही स्पष्ट मत है कि विदेश में कोई भी भारतीय मुश्किल में फंसता है तो उसको वहां से निकला जाएगा। यूक्रेन में भी जब भारतीय फंसे तो उन्हें भी वहां से निकाला गया था। ईरान में फंसे भारतीयों को भी सरकार निकालने का प्रयास कर रही है। अगर उत्तराखंड को कोई भी व्यक्ति ईरान में फंसा होगा तो उसे भी निकाला जाएगा।सड़क हादसे में बैंक कर्मी की मौत
नैनीताल। कालाढूंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैलपड़ाव आईआरबी कैंप के पास एक बैंक कर्मी की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई गई। जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए और बैंक कर्मी की जान मौत हो गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात एक बैक में कार्यरत कर्मचारी जितेन्द्र कुमार अपनी कार से रुद्रपुर से रामनगर स्थित अपने घर लौट रहा था। जैसे ही उसकी कार बैलपड़ाव क्षेत्र में आईआरबी कैंप के पास पहुंची। तभी कार अनियंत्रित हुई और पेड़ से जा टकराई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और जितेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची। बैंक कर्मी जितेंद्र कुमार (उम्र 31 वर्ष) रामनगर के जोगीपुरा का रहने वाला था और रुद्रपुर स्थित आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत था।
गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
नैनीताल। बनभूलपुरा हिंसा के दौरान गोली लगने से फईम की मौत की जांच सीबीआई से कराए जाने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान गुरूवार को सरकार की ओर से हाईकोर्ट को बताया गया कि घटना की जांच कर रहे जांच अधिकारी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी का स्थान्तरण पिथौरागढ़ कर दिया गया है और मामले की जांच के लिये एसआईटी गठित कर दी गई है।
मामले की सुनवाई मुख्य न्यायधीश जी नरेंद्र व न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खण्डपीठ में हुई। खण्डपीठ ने विगत दिवस 18 जून को फईम हत्याकांड की जाँच एसआईटी से कराने व जाँच अधिकारी नीरज भाकुनी का जिले से बाहर तबादला करने को कहा था। पूर्व में कोर्ट ने सख्त लहजे में कहा था कि जांच अधिकारी खुद इस मामले की जाँच कर रहा है औरआगे पढ़ेंबद्रीनाथ धाम में इको टूरिज्म शुल्क बैरियर शुरू

डिजिटल भुगतान से बढ़ेगी सुरक्षा, डीएम-एसपी की अभिनव पहल
चमोली। बीते वर्ष की चार धाम यात्रा के सकुशल संपन्न होने के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी संदीप तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में आयोजित एक रात्रि भोज में सभी थानाध्यक्षों ने अपनी समस्याएं रखी थीं। इसी दौरान, थानाध्यक्ष बद्रीनाथ ने बद्रीनाथ धाम के प्रवेश द्वार पर नगर पंचायत द्वारा मैनुअल तरीके से लिए जा रहे इको टोल शुल्क के कारण अनावश्यक ट्रैफिक दबाव बढ़ जाने और समय की बर्बादी होने की समस्या को उजागर किया था। उन्होंने एनएचएआई की गाइडलाइन के तहत इको टोल शुल्क को फास्टैग के माध्यम से लेने का महत्वपूर्ण सुझाव दिया था।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने इस सुझाव का गंभीरता से संज्ञान लिया और त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में, नगर पंचायत बद्रीनाथ ने जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से एनएचएआई से आवश्यक अनुमति प्राप्त की और टेंडर प्रक्रिया पूरी कर पार्क प्लस कंपनी को इको पर्यटक शुल्क फास्टैग के माध्यम से कराने का बीड़ा सौंपा। 2025 की यात्रा प्रारंभ होने के उपरांत, पार्क प्लस कंपनी ने मौसम की कड़ी चुनतियों के बावजूद इस सिस्टम को स्थापित करने का कार्य किया। लगभग 15 दिनों के सफलतापूर्वक ट्रायल के बाद, अब यह व्यवस्था पूरी तरह से चालू हो गई है।
ट्रायल की सफलता के उपरांत, आज जिलाधिकारी ने वर्चुअल माध्यम से विधिवत रूप से इस इको टूरिज्म शुल्क बैरियर का शुभारंभ किया गया, जो अब 10279 फीट की ऊंचाई पर स्थित देश का पहला फास्टैग ईको पर्यटक बैरियर के रूप में जाना जाएगा।
इस बैरियर पर अब बद्रीनाथ धाम में प्रवेश करने वाले और बाहर निकलने वाले सभी वाहनों का शुल्क ऑनलाइन माध्यम से फास्टैग के जरिए काटा जाएगा। इसके साथ ही, फास्टैग सिस्टम से लिंक होने के कारण धाम में आनेकृजाने वाले प्रत्येक वाहन का ऑनलाइन रिकॉर्ड संधारित होगा। यह ऑनलाइन रिकॉर्ड सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। किसी भी आपात स्थिति या सुरक्षा संबंधी आवश्यकता होने पर वाहनों की आवाजाही का विवरण तुरंत उपलब्ध होगा, जिससे पुलिस और प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। इस दौरान एसडीएम जोशीमठ, यात्रा रेखा, पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद उनियाल, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश मेहता, बद्रीश पड़ा पंचायत अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी और थानाध्यक्ष बद्रीनाथ सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।कार खाई में गिरने से दो की मौत
पौड़ी। बीती रात अनियंत्रित होकर एक कार के खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
सड़क दुर्घटना का यह मामला देवप्रयाग मोटर मार्ग पयालगांव के समीप का है। जानकारी के अनुसार बीते रोज यहंा एक कार के खाई में गिरने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना देवप्रयाग पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने दोनों शवों को खाई से बाहर निकाल पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच जारी है, हालांकि प्रथम दृष्टया वाहन के अनियंत्रित होने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।
पुलिस के अनुसार देर शाम सूचना मिलते ही बचाव अभियान शुरू किया गया। बताया कि देवप्रयाग से वापस लौटते समय ये दुर्घटना हुई है। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मृतकों के शवों खाई से निकाल लिया गया है। जिनकी पहचान राजेंद्र सिंह निवासी पयालगांव और यशपाल रावत, निवासी देवप्रयाग के रूप में हुई है।
आगे पढ़ें
नशे की हालत में होटल मैनेजर ने युवती से किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी। देर रात नैनीताल रोड स्थित नामी होटल के मैनेजर पर दिल्ली की युवती ने शराब के नशे में दुष्कर्म का आरोप लगाया। आरोपी पीड़िता को होटल में छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर ं पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली निवासी एक युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपनी सहेली हापुड़ निवासी युवती के संग रामनगर व हल्द्वानी के होटल और रिजार्ट में इवेंट मैनेजमेंट का काम करती है। रामनगर के एक रिजार्ट में काम करने के दौरान उनकी मुलाकात रामनगर के सांवल्दे निवासी युवक से हुई थी। तब युवक रिजार्ट का मैनेजर था। उसके रिजार्ट में उन्हें कई बार इवेंट का काम दिया, अब युवक हल्द्वानी में एक बड़े होटल का जीएम है। आरोप है कि बीती रात युवक ने उन्हें होटल में इवेंट के लिए बुलाया था, वह अपनी सहेली के संग हल्द्वानी आई, रात को काम करने के बाद युवक ने उसे नैनीताल रोड स्थित एक दूसरे होटल में रूकवा दिया।
रात को युवक जबरन उसके कमरे में घुस गया, उसके बाद वहां बैठकर शराब पी और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि रात में ही भोटिया पड़ाव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अस्पताल में युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आगे पढ़ें
सीएम धामी के साथ अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया योग

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आवास परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ योगाभ्साय किया।
आज यहां मुख्यमंत्री आवास परिसर में योगाभ्यास किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी योग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि आंतरिक शांति और आत्मबोध की एक प्रक्रिया है। यह हमारे मन को स्थिर कर चेतना की गहराइयों तक पहुँचाने का माध्यम है। उन्होंने भारतीय संस्कृति की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत ने सदैव मानवीय मूल्यों को सर्वाेपरि रखा है और हमारी सनातन संस्कृति का मूल स्तंभ योग है। यही कारण है कि आज योग दुनिया के करोड़ों लोगों की दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बन गया है और भारतीय जीवन शैली को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग को अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मान्यता देने के लिए प्रस्ताव रखा था, जिसे 177 देशों ने समर्थन दिया और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड योग और ऋषि मुनियों की भूमि है। ग्राम स्तर तक सभी लोग योग से जुड़े, सरकार द्वारा इस दिशा में प्रयास किए गए हैं। योग से रोजगार के अवसर बढ़ाये जा रहे हैं। उत्तराखंड को योग और वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने के लिए नई योग नीति लाई गई है।
आगे पढ़ें
विजयवर्गीय ने धार्मी सरकार की कामों की तारीफ

बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय अब मध्य प्रदेश की सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर हैं. बुधवार को वह राष्ट्रीय पिट्टू फेडरेशन की नेशनल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लेने देहरादून पहुंचे थे। कैलाश विजयवर्गीय देहरादून में थे और वह राजनीतिक टिप्पणी न करते, ऐसा संभव नहीं था। लिहाजा नेशनल जूनियर पिट्टू प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद जब वह मीडिया से मिले, तो उन्होंने उत्तराखंड की धामी सरकार को लेकर भी कई बातें कहीं।
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उत्तराखंड में धामी सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री की पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में लगातार प्राकृतिक आपदाओं की चुनौतियों के बीच भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सरकार को मैनेज कर रहे हैं। यह अपने आप में बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड के केदारनाथ से विशेष लगाव है, वहां पर लगातार व्यवस्थाओं को सुधारा जा रहा है। उन्होंने अपने केदारनाथ दौरे में यह नोटिस किया है। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष आभार जताया कि उनका उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव है। वहीं इसके अलावा उत्तराखंड में लगातार विधायकों द्वारा किए जा रहे मंत्रिमंडल विस्तार के इंतजार को लेकर भी कैलाश विजयवर्गीय ने टिप्पणी की।
भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि राजनीति में ऐसी इच्छा होनी स्वाभाविक है। हर कोई राजनीति में एक कदम ऊपर जाना चाहता है। जो पार्षद है, वह मेयर बनना चाहता है। जो विधायक है, वह मंत्री बनना चाहता है। मंत्री मुख्यमंत्री बना चाहता है और मुख्यमंत्री केंद्र की राजनीति में अपनी प्रोग्रेस कर जाता है। उन्होंने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में महत्वाकांक्षा है। सभी की होती है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी समय-समय पर अपने हर एक कार्यकर्ता का प्रमोशन करती है। जिस तरह से हमारे सभी विधायक उत्तराखंड में इंतजार कर रहे हैं, हमें लगता है कि मीडिया को भी इसी तरह से इंतजार करना चाहिए।
देहरादून। क्लेमेनटाउन छावनी बोर्ड ने अवैध निर्माण पर शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। बोर्ड की टीम ने छावनी क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक अवैध आवसीय भवनों को चिह्नित कर लाल निशान लगा दिए हैं। उधर, भवन स्वामियों को नोटिस जारी कर अवैध निर्माण को हटाने के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है।छावनी परिषद क्षेत्र में अब अवैध आवासीय भवनों पर बुलडोजर गरजने वाला है। छावनी बोर्ड ने इसके लिए तैयारियों को पुख्ता करना शुरू कर दिया है। दरअसल, बीते दिनों बोर्ड बैठक में बगैर मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध आवासीय भवनों के निर्माण और इससे राजस्व के नुकसान का मुद्दा प्रमुख रूप से उठा था।
वहीं अब ऐसे अवैध निर्माणों के चिह्निकरण का कार्य शुरू हो गया है। बुधवार को टीम ने मोरोवाला गांव के समीप से गुजरने वाली बिंदाल नदी के पास स्थित द्वारिका कॉलोनी में 17 अवैध आवासीय भवन व निर्माणाधीन भवनों को चिह्नित कर लाल निशान लगाए।विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में भी अवैध निर्माण स्वामियों को नोटिस दिए गए थे लेकिन अवैध निर्माण जारी रहा।ऐसे में अब भवन स्वामियों को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में अवैध निर्माण को हटाने के लिए कहा गया है। अगर, निर्धारित समय सीमा तक निर्माण को नहीं हटाया गया तो भवनों को ध्वस्त करने की कार्रवाई होगी। उधर, कैंट टीम की अवैध निर्माण पर कार्रवाई से भवन स्वामियों में भगदड़ मची हुई है।छावनी क्षेत्र में अवैध आवासीय और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को निर्धारित समय सीमा में नहीं हटाया गया तो मकान ध्वस्त तो होगा ही साथ ही बुलडोजर का खर्च भी भवन स्वामियों से जुर्माने के रूप में वसूला जाएगा। अंतिम नोटिस के बाद सीधे ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी। कैंट छावनी क्षेत्र में बीते दो सालों में तेजी से अवैध आवासीय भवन व व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निर्माण हुआ है। बगैर नक्शा स्वीकृत कराए ये लोग निर्माण करते जा रहे हैं। ऐसे में राजस्व नुकसान के साथ ही सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण भी हो रहा है। छावनी क्षेत्र के भारुवाला, छोटा भारुवाला, मोरोवाला, चानचक, दौड़वाला, मोथरोवाला, इंद्रपुरी, सोसायटी एरिया में भी अवैध निर्माण की भरमार हैं। ऐसे में अब कैंट बोर्ड की कार्रवाई इन स्थानों पर शुरू होने वाली है।कैंट बोर्ड की ओर से सुशील कुमार अग्रवाल लक्ष्मण चौक व अख्तरी बेगम पत्नी लियाकत अली छोटा भारुवाला को नोटिस जारी किया गया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि दोनों भवन स्वामियों को पूर्व में अवैध निर्माण को हटाने के संबंध में कई बार नोटिस दिए जा चुके हैँ लेकिन कोई निर्माण नहीं हटाया गया है। वहीं अब अंतिम नोटिस जारी कर एक सप्ताह के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी।

