HTML tutorial
HTML tutorial

सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को भूटान में हैप्पीनेस अवार्ड

Pahado Ki Goonj

देहरादून :  भूटान के प्रधानमंत्री शोरिंग तोबगे ने सोमवार को भूटान की राजधानी थिंपू में पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार के सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को हैप्पीनेस अवार्ड से सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री शोरिंग तोबगे ने कहा कि डॉ. निशंक ने अपने साहित्य, समाज सेवा और राजनीतिक सेवा से विश्व में प्रसन्नता को फैलाया है।

भूटान ने सत्तर के दशक में जीडीपी को विकास का आधार न मानकर ग्रास हैप्पीनेस प्रोडक्ट, यानी प्रसन्नता पर आधारित सूचकांक विकसित करने पर जोर दिया। डॉ. निशंक ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भारत-भूटान के पुराने संबंध की चर्चा की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने डॉ. निशंक की चुनिंदा कहानियों के अंग्रेजी अनुवाद का लोकार्पण किया।

डॉ निशंक ने इस मौके पर हिमालय के पर्यावरण संरक्षण व संवर्द्धन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समग्र प्रयास किए जाने पर बल दिया। डॉ. निशंक ने भूटान के प्रधानमंत्री को हरिद्वार गंगा स्नान का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने भूटान एवं भारत के मध्य कौशल विकास, पर्वतीय कृषि, जैविक तकनीकी और शिक्षा से जुड़े मामलों में सहयोग किए जाने का आग्रह किया।

Next Post

ताजमहल से महंगा है ऋषिकेश की इस कुटिया का दीदार

ऋषिकेश : दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल का दीदार महज 20 रुपये में हो जाता है। कुतुबमीनार, लालकिला व अजंता-एलोरा को देखने के लिए भी दस रुपये ही खर्च होते हैं। मगर, विश्वविख्यात बीटल्स के गुरु महर्षि महेश योगी की तपस्थली चौरासी कुटिया के दीदार के लिए देशवासियों […]

You May Like