HTML tutorial
HTML tutorial

मोरी में चरस की तस्करी कर रहे दो युवक गिरफ्तार ।

Pahado Ki Goonj

*मोरी में चरस की तस्करी कर रहे दो युवक गिरफ्तार ।

उत्तरकाशी । मोरी ।
ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के दृष्टिगत *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती सरिता डोबाल* के दिशा-निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध नशे के सौदागरों के विरुद्ध चलाये जा रहे नशामुक्त अभियान के अन्तर्गत *पुलिस उपाधीक्षक बडकोट देवेन्द्र सिंह नेगी* के पर्यवेक्षण तथा *थानाध्यक्ष मोरी रणवीर सिंह चौहान* के नेतृत्व में मोरी पुलिस टीम द्वारा आज 14 फरवरी 2025 की प्रातः को चैकिंग के दौरान *मोरी बाजार से वंश व आयुष नाम के दो युवकों को वाहन संख्या UP20CF-8773 (बुलेट) से अवैध चरस का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 425 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी ।*
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर *उक्त दोनों युवकों के विरुद्ध थाना मोरी पर 8/20/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।* अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1- वशं राजपूत पुत्र अतुल कुमार निवासी आमखेड़ा धामपुर जिला बिजनौर उत्तर-प्रदेश उम्र- 30 वर्ष ।
2- आयुष शर्मा पुत्र अतेन्द्र कुमार निवासी संजय कॉलोनी गुरु रोड़ पटेल नगर देहरादून उम्र- 25 वर्ष ।

*बरामद माल-* 425 ग्राम चरस ( कीमत करीब 1 लाख रु0)

*पुलिस टीम-*
1– रणवीर सिंह चौहान-थानाध्यक्ष मोरी
2–कानि0 अनिल तोमर
3-कानि0 अरविन्द
4-कानि0 नितेश बिजल्वाण
5-हो0गा0 चन्द्रपाल

*

Next Post

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार श्री मंजुल मांजिला के निधन पर दुःख व्यक्त किया जानिए अन्य समाचार

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार श्री मंजुल मांजिला के निधन पर दुःख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने गुरूवार को स्व. मंजुल मांजिला के हर्रावाला स्थित आवास पर पहुंचकर कर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं […]

You May Like