HTML tutorial
HTML tutorial

मछलियों के संरक्षण के साथ युवाओं को मिलेगा रोजगार, नौगांव में सजी एंगलिंग मीट

Pahado Ki Goonj

### मछलियों के संरक्षण के साथ युवाओं को मिलेगा रोजगार, नौगांव में सजी एंगलिंग मीट

**सौली में आयोजित हुई एंगलिंग प्रतियोगिता, स्वयं सहायता समूहों को बांटे गए उपकरण**

**नौगांव/उत्तरकाशी।*रिपार्ट मदन पैन्यूली

 

* रवांई घाटी में मत्स्य संरक्षण के साथ साहसिक पर्यटन और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खोलने की पहल शुरू हुई है। सोमवार को मत्स्य विभाग उत्तरकाशी की ओर से विकासखंड नौगांव के बीट संख्या-7, सौली में एंगलिंग मीट कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने एंगलिंग प्रतियोगिता में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नौगांव सरोज पंवार ने स्वयं सहायता समूहों और मत्स्यजीवी सहकारी समितियों को एंगलिंग गतिविधियों के संचालन के लिए रॉड, फोल्डेबल चेयर, टेबल, लाइफ जैकेट सहित अन्य आवश्यक उपकरण वितरित किए। प्रतिभागियों को बैज, टी-शर्ट और टोपी भी प्रदान की गई।

इस दौरान मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने युवाओं और स्थानीय लोगों से नदियों में अवैध मछली पकड़ने पर रोक लगाने तथा जलीय जैव विविधता के संरक्षण में सहयोग की अपील की। अधिकारियों ने एंगलिंग के दौरान कैच एंड रिलीज पद्धति अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे मछलियों के संरक्षण के साथ नदी के प्राकृतिक पर्यावरण को भी सुरक्षित रखा जा सकता है।

कार्यक्रम में आयोजित एंगलिंग प्रतियोगिता में सबसे बड़ी मछली पकड़ने और सबसे अधिक मछलियों का कैच करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित कर प्रोत्साहन राशि दी गई। वहीं रवांई घाटी सांस्कृतिक मंच के लोक कलाकारों ने पारंपरिक मौण मेले की सांस्कृतिक झलक पेश कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

मत्स्य विभाग के अनुसार स्थानीय युवा विभाग से संपर्क कर चिह्नित एंगलिंग बीटों में निर्धारित नियमों के तहत गतिविधियां संचालित कर सकते हैं। इससे युवाओं को स्वरोजगार मिलने के साथ ही रवांई घाटी में एडवेंचर टूरिज्म और इको-टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य, जिला पूर्ति अधिकारी आशीष कुमार, सहायक निदेशक मत्स्य नीतीश कुमार, दुर्गा स्वयं सहायता समूह, यमुना मत्स्यजीवी सहकारी समिति तथा बर्नीगाड़ क्षेत्र के विभिन्न युवा मंगल दलों के सदस्य मौजूद रहे।

Next Post

बौखनाग देवता के दरबार में पहुंचे शंकराचार्य के शिष्य मुकुंदानंद गिरी महाराज, लिया आशीर्वाद

बौखनाग देवता के दरबार में पहुंचे शंकराचार्य के शिष्य मुकुंदानंद गिरी महाराज, लिया आशीर्वाद कंसेरू धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, संतों और जनप्रतिनिधियों ने किए बाबा बौखनाग के दर्शन बड़कोट। यमुना घाटी के आराध्य देव बाबा बौखनाग के दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए ज्योतिष मठ के शंकराचार्य के […]

You May Like