HTML tutorial
HTML tutorial

कौसानी बनेगा नगर पंचायत, पंतनगर में बनेगा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट

Pahado Ki Goonj

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय में हुई कैबिनेट की बैठक में 11 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। कैबिनेट ने शिक्षण संस्थानों को 1 अगस्त से कक्षा 6 से 12 तक के स्कूलों को खोले जाने का फैसला लिया है। इसके साथ ही 23 से 27 अगस्त तक होगा विधानसभा सत्र होगा। कैबिनेट ने कौसानी को क्षेत्र घोषित कर दिया है। इसके साथ ही कौसानी को नगर पंचायत बनाने के रूप में मंजूरी दे दी है।पंतनगर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को लेकर भी चर्चा हुई, जिस पर कैबिनेट ने 6 महीने के अंदर बनाने के निर्देश दिए हैं, साथ ही एयर इंडिया को कंसल्टेंट नियुक्त करने की भी मंजूरी दी है। कैबिनेट ने खाद्य योजना के तहत 7.5 किलो राशन दिए जाने पर मुहर लगाई है। रुद्रपुर, हरिद्वार और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में बनाये गए मैकेनिज्म में संसोधन किया है। साथ ही राज्य कर्मचारी वेतन, ऑफिस मेंटेनेस और अपना सिंगल हस्ताक्षर से निकाल पाएंगे। उदयमान छात्र योजना के तहत कम्पीटीटिव परीक्षा प्रीलिम्स पास करने वाले 100 छात्रों को मुख्य परीक्षा के लिए 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जीएगी। इसके अलावा परिक्षाएं देने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी बजट रखा गया है। इसके साथ ही कैबिनेट ने वन भूमि लीज भूमि के नवीनीकरण को मंजूरी दी है। श्रम विभाग की नियमावली में संसोधन किया है। साथ ही प्रमोशन के लिए अब अधिकारी को बराबर समय देने का प्रावधान किया है।

Next Post

उत्तराखंड में 6 माह के लिए एस्मा लागू, ऊर्जा कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित

देहरादून। उत्तराखंड सरकार से बातचीत के बाद ऊर्जा संगठनों ने हड़ताल वापस ले ली है। ऊर्जा निगम के संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने हड़ताल वापस लेने का ऐलान किया है। ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत की अध्यक्षता में संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। वहीं, उत्तराखंड […]

You May Like