HTML tutorial

राज्यपाल सिंह ने राजभवन में राधा रतूड़ी को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त तथा कुशला नन्द और  देवेन्द्र कुमार आर्य को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलाई

Pahado Ki Goonj

 

 

राजभवन देहरादून 12 अप्रैल, 2025,राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को राजभवन में श्रीमती राधा रतूड़ी को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त तथा श्री कुशला नन्द और श्री देवेन्द्र कुमार आर्य को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ

दिलाई।

राज्यपाल ने श्रीमती राधा रतूड़ी को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त तथा श्री कुशला नन्द और श्री देवेन्द्र कुमार आर्य को राज्य सूचना आयुक्त बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, श्री गणेश जोशी, श्री सुबोध उनियाल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, विधायक श्रीमती सविता कपूर, सूचना आयुक्त श्री योगेश भट्ट, श्री दिलीप सिंह कुंवर, डीजीपी दीपम सेठ, पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी, प्रमुख सचिव श्री आर के सुधांशु सहित भारतीय प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Next Post

Goodnews, सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा के लिए शासन - प्रशासन ने कसी कमर

*देहरादून 12 अप्रैल, 2025 सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा के लिए शासन – प्रशासन ने कसी कमर *मुख्य सचिव ने सम्बन्धित जनपदों एवं यात्रमार्गों की तैयारियों को परखा *किसी भी प्रकार के संकट प्रबंधन के लिए एक नोडल अधिकारी होंगे कमिश्नर गढ़वाल: मुख्य सचिव मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन […]

You May Like