HTML tutorial

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग में हेलिकॉप्टर क्रैश में हताहत हुए लोगों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है जानिए सभी समाचार

Pahado Ki Goonj

राजभवन नैनीताल 15 जून, 2025*

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग में हेलिकॉप्टर क्रैश में हताहत हुए लोगों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है।

राज्यपाल ने एसओएस बाल ग्राम के बच्चों से किया आत्मीय संवाद, दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।*

*राजभवन नैनीताल 15 जून, 2025*

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन में एसओएस बाल ग्राम, भीमताल के बच्चों से आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत करें और अपने जीवन से समाज व राष्ट्र को प्रेरणा देने वाला उदाहरण बनें।

राज्यपाल ने एसओएस बाल ग्राम के सेवा और समर्पण भरे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था केवल एक आश्रय स्थल नहीं, बल्कि एक सजीव और स्नेहिल परिवार है, जहां बच्चों को शिक्षा, कौशल और आत्मनिर्भरता का समुचित वातावरण प्रदान किया जाता है।

उन्होंने संस्था के ‘‘फैमिली लाइक केयर’’, ‘‘किनशिप केयर’’ और ‘‘फॉस्टर केयर’’ जैसे मॉडलों को समाज के लिए अनुकरणीय बताते हुए कहा कि यह संगठन न केवल सामाजिक संरक्षण का उदाहरण प्रस्तुत करता है, बल्कि सच्चे अर्थों में राष्ट्र निर्माण का कार्य कर रहा है।

राज्यपाल ने कहा कि एसओएस बाल ग्राम में शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास पर दिया गया ध्यान सराहनीय है, जो बच्चों को आत्मनिर्भर और राष्ट्र का जिम्मेदार नागरिक बनाता है। उन्होंने कहा कि संस्था की यह सोच कि सच्चा परिवार प्रेम और जिम्मेदारी से बनता है, न कि केवल खून के रिश्तों से’’ – समाज के लिए एक सशक्त संदेश है।

अपने संबोधन में राज्यपाल ने बच्चों से कहा कि वे कभी स्वयं को कमतर न समझें। उन्होंने उन्हें यह विश्वास दिलाया कि कठिनाइयों को पार करके ही व्यक्ति एक चमकता हुआ हीरा बनता है। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे आधुनिक क्षेत्रों में अपनी रुचि और कौशल विकसित करें ताकि वे विकसित भारत के निर्माण में भागीदार बन सकें।

राज्यपाल ने एसओएस बाल ग्राम भीमताल की 1984 से अब तक की यात्रा और 300 से अधिक बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के योगदान की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने संस्था के समर्पित कार्यकर्ताओं, माताओं और नेतृत्व को आश्वस्त किया कि इस प्रकार के सामाजिक प्रयासों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

कार्यक्रम में सहायक निदेशक एसओएस बाल ग्राम, भीमताल आशीष कुमार सिंह, नंदी गोस्वामी, यशोदा सहित एसओएस बाल ग्राम, भीमताल के बच्चे उपस्थित रहे।
आगे पढ़ें

 

आगे पढ़ें

अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों को कांग्रेसजनो ने दी श्रद्धांजलि ।।

अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय नई टिहरी में कांग्रेसजनो द्वारा श्रद्धांजलि दी गई दिवंगत आत्माओं की आत्मशांति के लिए 2 मिनट का मौन रखते हुए परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं की आत्मा शांति के लिए प्रार्थना करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गयी ।

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि अहमदाबाद विमान दुर्घटना ने पूरे देश सोक में डुबो दिया हम परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं मृतकों के परिजनों को इस दुख की घड़ी में शक्ति मिले ऐसी भगवान से प्रार्थना करते हैं अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गए यात्रियों, पायलट व ट्रेनी डॉक्टर सहित सभी मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं ।

शोक सभा में जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मानसिंह रौतेला वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरारीलाल खंडवाल प्रदेश कांग्रेस के सचिव सैयद मुसरफ़ अली महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ममता उनियाल शहर अध्यक्ष अनीता रावत अनीता शाह महिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री शगुफ्ता परवीन नगर पालिका सभासद नवीन सेमवाल शूरवीर सिंह भंडारी बालेंद्र बरवांन
सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन्म मौजूद थे

आगे पढ़ें

*राज्यपाल ने कुमाऊँ विश्वविद्यालय की अकादमिक एवं प्रशासनिक प्रगति की समीक्षा की।*

*विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कार्मिकों को किया सम्मानित।*

*नैनो साइंस एवं भूविज्ञान विभाग का भ्रमण कर ली जानकारी।*

*राजभवन नैनीताल 13 जून, 2025*

राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के डीएसबी परिसर में निदेशकों एवं संकायाध्यक्षों के साथ बैठक कर विभिन्न संकायों में चल रही अकादमिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा की।

बैठक के दौरान विश्वविद्यालय के सभी संकायाध्यक्षों एवं निदेशकों द्वारा अपने-अपने विभागों में संचालित शोध, नवाचार, परियोजनाओं, चुनौतियों एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से प्रस्तुतीकरण दिया गया। राज्यपाल ने सभी संकायों में हो रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें और अधिक उत्कृष्टता की दिशा में कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।

राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय को छोटी-छोटी उपलब्धियों से संतुष्ट न होकर, उच्च गुणवत्ता एवं नवाचार के माध्यम से निरंतर उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सतत प्रयासरत रहना होगा। उन्होंने कहा कि कुमाऊँ विश्वविद्यालय की एक विशिष्ट पहचान है, जिसे और सशक्त बनाने की आवश्यकता है।

राज्यपाल ने कहा कि यहां के स्वंय सहायता समूह बेहतरीन उत्पाद तैयार कर रहे हैं, जिन्हें बाजार से जोड़ने के लिए हैंड-होल्डिंग और तकनीकी सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए ई-कॉमर्स एवं डिजिटल मार्केटिंग पर केंद्रित विशेष सेमिनार आयोजित किए जाएं। उन्होंने उत्तराखण्ड में मशरूम, कीवी, शहद, अरोमा इत्यादि क्षेत्रों की अपार संभावनाओं का उल्लेख करते हुए विश्वविद्यालय को इन क्षेत्रों में अनुसंधान एवं नवाचार के माध्यम से प्रदेश की आर्थिकी को सुदृढ़ करने का सुझाव भी दिया।

राज्यपाल ने विश्वविद्यालय परिसर को तम्बाकू मुक्त बनाए रखने के लिए परिसर निदेशक की सराहना की। उन्होंने कहा कि शोध एवं नवाचार की दिशा में विश्वविद्यालय में हो रहा कार्य अत्यंत सराहनीय है और इसके लिए कुलपति एवं विश्वविद्यालय प्रशासन की टीम भावना की विशेष प्रशंसा की। इस अवसर पर राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कार्मिकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजय पंत, मुख्य कुलानुशासक प्रो. एचसीएस बिष्ट, प्रो. सावित्री कैरा, डॉ. महेंद्र राणा, डॉ. लक्ष्मण सिंह रौतेला एवं श्री पंकज को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के न्यूज लेटर ‘विमर्श’ का विमोचन भी राज्यपाल द्वारा किया गया।

इससे पहले राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर, स्थित नैनो साइंस एवं भूविज्ञान विभाग का भ्रमण किया। राज्यपाल ने स्वयंभू डब्लूआरएम नामक पायलट प्लांट का निरीक्षण किया, जहां वेस्ट प्लास्टिक, वेस्ट टायर सहित अन्य अपशिष्ट पदार्थों का पुनर्चक्रण किया जाता है, जिसके तहत ग्रैफेन जैसा महत्वपूर्ण पदार्थ बनाया जाता है।

इस दौरान राज्यपाल ने परियोजना की नवीन प्रक्रियाओं एवं महत्वपूर्ण उपलब्धियों की जानकारी ली। तत्पश्चात् राज्यपाल ने नैनो इनोवेशन लैब का भ्रमण किया, जहां उन्होंने शोधार्थियों एवं वैज्ञानिकों के साथ बातचीत की, उनके अनुसंधान कार्यक्रमों पर विचार किया, साथ ही उनके प्रयासों की सराहना की।

भूविज्ञान विभाग की प्रयोगशाला के भ्रमण के दौरान राज्यपाल ने जूरासिक काल के डायनासोर अंडे का जीवाश्म, कई मिलियन वर्ष पुराने हाथी के दांत जीवाश्म सहित भीमताल की ज्वालामुखीय चट्टानें भी देखीं। इस दौरान उन्होंने भूविज्ञान अनुभाग की पेट्रोलॉजी लैब का भी अवलोकन किया। डीएसबी परिसर पहुंचने पर राज्यपाल को 5 यूपी नेवल यूनिट एनसीसी कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान राज्यपाल ने एनसीसी कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो0 दीवान एस रावत, परिसर निदेशक प्रो0 नीता बोरा शर्मा, कुलसचिव डॉ. एम.एस. मंद्रवाल, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो0 संजय पंत, मुख्य कुलानुशासक प्रो0 एचसीएस बिष्ट, प्रो. राजीव, प्रो नंद गोपाल साहू, डॉ. रीतेश साह, प्रो. रजनीश पांडे, प्रो. अतुल जोशी, प्रो. एम एस मावड़ी, प्रो. ए. के. सिंह, डॉ. महेंद्र राणा, डॉ. तीरथ कुमार आदि उपस्थित रहे।

 

Next Post

भूत भगाने के नाम पर युवती से दुष्कर्म,कोर्ट के आदेश पर आरोपी तांत्रित के खिलाफ मामला दर्ज

भूत भगाने के नाम पर युवती से दुष्कर्म,कोर्ट के आदेश पर आरोपी तांत्रित के खिलाफ मामला दर्ज हरिद्वार। भूत भगाने के नाम पर दुष्कर्म करने के आरोपी तांत्रिक पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि तांत्रिक ने इलाज करने के नाम पर हजारों […]

You May Like