*🚩आज का हिन्दू पंचांग
🚩 ज्योतिषाचार्य पंडित वीरेन्द्र प्रसाद पैन्यूली
*🌥️ 🚩युगाब्द-५१२७*
*🌥️ 🚩विक्रम संवत-२०८२*
*⛅🚩तिथि – द्वितीया दोपहर 03:18 तक तत्पश्चात् तृतीया*
*⛅दिनांक – 13 जून 2025*
*⛅दिन – शुक्रवार*
*⛅अयन – उत्तरायण*
*⛅ऋतु – ग्रीष्म*
*⛅मास – आषाढ़*
*⛅पक्ष – कृष्ण*
*⛅नक्षत्र – पूर्वाषाढ़ा रात्रि 11:21 तक तत्पश्चात् उत्तराषाढा*
*⛅योग – शुक्ल दोपहर 01:38 तक तत्पश्चात् ब्रह्म*
*⛅राहुकाल – सुबह 10:58 से दोपहर 12:40 तक
*⛅सूर्योदय – 05:54*
*⛅सूर्यास्त – 07:26
*⛅दिशा शूल – पश्चिम दिशा में*
*⛅ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:30 से प्रातः 05:12 तक
*⛅अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:13 से दोपहर 01:07*
*⛅निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:19 जून 14 से रात्रि 01:01 जून 14 तक
*⛅विशेष – द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)*
*🔹कलह, धन-हानि व रोग-बाधा से परेशान हो तो ….*
*🔸घर में कलहपूर्ण वातावरण, धन-हानि एवं रोग-बाधा से परेशानी होती हो तो आप अपने घर में मोरपंख की झाड़ू या मोरपंख पूजा-स्थल में रखें ।*
*🔸नित्य नियम के बाद मन-ही-मन भगवन्नाम या गुरुमंत्र का जप करते हुए इस पंख या झाड़ू को प्रत्येक कमरे में एवं रोग-पीड़ित के चारों तरफ गोल-गोल घुमाये ।*
*🔸कुछ देर ‘ॐकार ‘ का कीर्तन करें-करायें । ऐसा करने से समस्त प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है तथा ऊपरी एवं बुरी शक्तियों का प्रभाव भी दूर हो जाता है ।*
*🔹भय दूर करने हेतु🔹*
*🔸आनंद रामायण में आता है कि सोते समय या प्रात: अथवा यात्रा के आरम्भ के समय कोई भयभीत व्यक्ति हनुमानजी के ये १२ नाम लेता है तो उसका भय दूर हो जाता है ।*
*१] हनुमान*
*२] अंजनीसुत (अंजनीपुत्र)*
*३] वायुपुत्र*
*४] महाबली*
*५] रामेष्ट अर्थात रामजी के प्रिय*
*६] फाल्गुनसख ( अर्जुन के मित्र)*
*७] पिंगाक्ष (भूरे नेत्रवाले)*
*८] अमिताविक्रम ( अनंत बलशाली)*
*९] उदधिक्रमण (समुद्र लाँघनेवाले )*
*१०] सीताशोकविनाशन*
*११] लक्ष्मणप्राणदाता*
*१२] दशग्रीवदर्पहा अर्थात रावण के घमंड को दूर करनेवाले ।*
*🔹इससे पुस्तक का निरादर होता है🔹*
*पुस्तक उलटी नहीं रखनी चाहिए । इससे उसका निरादर होता है । वास्तव में सभी वस्तुएँ भगवत्स्वरूप होने से चिन्मय है । अत: किसी भी वस्तु को जड समझकर उसका निरादर नहीं करना चाहिए ।*
आगे पढ़ें
मुख्यमंत्री ने किया एक्सिस बैंक की नई शाखाओं का वर्चुअल शुभारम्भ
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुप्तकाशी एवं ज्योर्तिमठ में एक्सिस बैंक की नई शाखाओं का वर्चुअल शुभारंभ किया।
गुरूवार को यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए गुप्तकाशी एवं ज्योर्तिमठ में एक्सिस बैंक की नई शाखाओं का वर्चुअल शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने गुप्तकाशी एवं ज्योर्तिमठ में एक्सिस बैंक की नई शाखाओं के शुभारंभ पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे सीमांत क्षेत्रों में आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार होगा। यह कदम वित्तीय समावेशन साथ क्षेत्रीय विकास को गति प्रदान करेगा। गुप्तकाशी और ज्योर्तिमठ दोनों ही चार धाम यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव हैं। इन स्थानों पर बैंक की शाखाएं खुलने से स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालुओं को भी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा राज्य सरकार, प्रदेश में सभी बैंकों के आवश्क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए हर संभव मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्योर्तिमठ में भारत सरकार के सहयोग से 1700 करोड़ से भी अधिक की लागत से पुर्नावास की योजना का काम गतिमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जन धन योजना, मुद्रा योजना, जैसी अनेक योजनाएं से देश के प्रत्येक नागरिक को बैंकिंग सेवा से जोड़ने का काम किया है। देश में 55 करोड़ से अधिक जनधन खाते खोले गए हैं। अब इन खातों के माध्यम से किसी भी योजना के लाभार्थियों का पैसा सीधे उनके खातों में पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार वित्तीय समावेशन को सशक्त करने के लिए कार्य कर रही है। वित्तीय अनुशासन बनाने में देवभूमि उत्तराखंड दूसरे स्थान पर आया है। नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों की सूची में हमारे प्रदेश का प्रथम स्थान आया है। राज्य सरकार का प्रयास है बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा जैसी सेवाओं हर नागरिक तक पहुंचे। राज्य सरकार ई गवर्नेंस, मोबाइल एप, डिजिटल सेवाओं को गांव गांव तक पहुंचा रही है। जिससे लोगों का जीवन आसान हो रहा है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ, विधायक बंशीधर भगत, डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, श्रीमती आशा नौटियाल, एक्सिस बैंक के प्रबंध निदेशक अमिताभ चौधरी, अपर सचिव मनमोहन मैनाली मौजूद थे।
आगे पढ़ें
होटल व्यवसायी को गोली मारने के दो आरोपी गिरफ्तार
विदेश से मिली थी सुपारी, पंजाब हरियाणा के बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में हरियाणा के होटल व्यवसायी पर गोली मारने की घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो शूटरों को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य आरोपी फरार है जिनकी तलाश जारी है। इस गोलीकांड की सुपारी विदेश से दी गयी थी, जिसे पंजाबकृहरियाणा के बदमाशों द्वारा अंजाम दिया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि बीती 2 जून को थाना कोतवाली नगर पुलिस को सूचना मिली कि खडखडी सूखी नदी पुल के पास अज्ञात बाईक सवार व्यक्तियों द्वारा होटल व्यवसायी जो रोहतक हरियाणा का निवासी है, को गोली मारी गयी है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल हुए होटल व्यवसायी अरुण पुत्र सत्यवान निवासी सांपला रोहतक हरियाणा है जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मामले में घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी। गोलीकांड के आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने लगातार दिनकृरात की कसरत के दम पर आखिरकार आरोपी मानव हंस व गौरव कुमार को खोधडा रोड जिला फगवाडा पंजाब से दबोचने में कामयाबी हासिल की। जिनसे पूछताछ में सामने आया कि पकड़े गए आरोपी मानव हंस व गौरव कुमार तथा फरार हिमांशु सूद व बॉबी तथा शम्मी खान नन्दू उर्फ कपिल सागवान गैंग के सदस्य है। नन्दू उर्फ कपिल वर्तमान मे लन्दन मे है। नंदू व मंजित महल गैंग मे आपस मे टकराव है क्योकिं मजित महल ने वर्ष 2016 मे नन्दू उर्फ कपिल सागवान के जीजा डाक्टर उर्फ सुनील की हत्या कर दी थी तब से दोनो गैंगो के बीच लगातार गैंगवार चल रहा है। मंजित महल गैंग का सदस्य गौरव उर्फ लक्की जोकि अभी वर्तमान मे झज्जर हरियाणा जेल मे बन्द है गौरव के मामा का लडका अरुण उर्फ सुखा इस केस में गौरव की कोर्ट मे पैरवी कर रहा है। इसी रंजिश के तहत नन्दू ने विदेश से अरुण की सुपारी अपने गैंग सदस्य हिमांशु सूद को दी थी। हिमांशु सूद पर पूर्व मे पंजाब मे काफी मुकदमे दर्ज है। इसी हत्या की प्लानिंग के तहत हिमान्शु को पिस्टल/वाहन इत्यादि उपलब्ध कराये गये थे । प्लानिंग के तहत हिमान्शु, बॉबी, गौरव मानव, व शम्मी खान ने मिलकर अरुण की जानकारी की व हिमान्शु, बॉबी, गौरव लुधियाना से 2 पिस्टल लेकर आये थे। बताया कि 1 जून रात को मानव हंस व शम्मी खान पंजाब से बाईक लेकर हरिद्वार आये थे और उन्होने 2 जून को घटना को अंजाम दे दिया था। मामले में अन्य फरार आरोपियों क तलाश जारी है।
आगे पढ़ें
साइबर धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड शैलेंद्र उर्फ शेरू गिरफ्तार

ऊधमसिंह नगर। पुलिस ने साईबर धोखाधडी् के मास्टरमाइंड शैलेंद्र उर्फ शेरू को गिरफ्तार किया।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा के दूरदर्शी नेतृत्व और अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप, रुद्रपुर कोतवाली में दर्ज एक बड़े साइबर धोखाधड़ी मामले के मुख्य वांछित शैलेंद्र उर्फ शेरू चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी 29 मई, 2025 को मुकदमें में धोखाधड़ी के मामले से जुड़ी है, जिसमें हरबंस लाल, निवासी शांति कॉलोनी, रुद्रपुर के पेटीएम खाते से 54,999 रुपये की अवैध निकासी की गई थी। इस राशि को देश के अलग-अलग राज्यों में स्थित बैंकों के खातों में स्थानांतरित किया गया था, जिससे इस अपराध के अंतरराज्यीय स्वरूप का खुलासा हुआ था। इस मामले में रुद्रपुर पुलिस ने पहले ही छह शातिर लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनमें प्रशांत कुमार, विजय कुमार, आकाश कुमार, मोहित कुमार, विशाल कुमार और अंकुर कुमार शामिल थे, जो सभी बरेली, उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों से संबंधित थे। इन गिरफ्तारियों के बाद भी, शैलेंद्र उर्फ शेरू चौहान सहित तीन अन्य आरोपी फरार चल रहे थे, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार जुटी हुई थी। शैलेंद्र की तलाश में जुटी कोतवाली रुद्रपुर और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने अत्याधुनिक तकनीकी सहायता का सहारा लिया। आरोपी के विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट्स की गहनता से पड़ताल की गई। इंस्टाग्राम पर उसकी प्रोफाइल मिलने के बाद, जांच टीम ने पिछले सात वर्षों की सभी पोस्ट्स का बारीकी से विश्लेषण किया। इस विश्लेषण ने ही आरोपी के ग्वालियर, मध्य प्रदेश से गहरे जुड़ाव को उजागर किया। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीरें आरोपी की जीवनशैली और आवाजाही के महत्वपूर्ण सुराग प्रदान कर रही थीं। वह अक्सर ग्वालियर या उसके आसपास के शोरूम्स, मॉल्स, रिसॉर्ट्स और होटलों से तस्वीरें साझा करता था। सबसे महत्वपूर्ण सुराग विभिन्न महंगी गाड़ियों के साथ उसकी तस्वीरें थीं, जिनमें फॉर्च्यूनर, स्कॉर्पियो, बलेनो, क्रेटा, रेंज रोवर और हुंडई जैसी गाड़ियां शामिल थीं। पुलिस ने इन सभी गाड़ियों के नंबर, मेक और मॉडल प्राप्त कर गहन जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि ये सभी गाड़ियां अलगकृअलग लोगों के नाम, पते और मोबाइल नंबर पर पंजीकृत थीं, लेकिन इन सभी का लिंक ग्वालियर से जुड़ रहा था। एक गाड़ी शैलेन्द्र के नाम पर भी पाई गई, जो थाटीपुर क्षेत्र से पंजीकृत थी। इस विस्तृत पड़ताल ने आरोपी के ग्वालियर कनेक्शन को और मजबूत किया। इन ठोस सबूतों और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर, रुद्रपुर पुलिस की एक विशेष टीम 8 जून को ग्वालियर के लिए रवाना हुई। स्थानीय पुलिस के सहयोग से, आरोपी की तस्वीर और वाहन विवरण के माध्यम से उक्त क्षेत्र की खुफिया तौर से रेकी की गई और अंततः आरोपी का घर पहचान लिया गया। 9 जून को जब टीम घर पर पहुंची, तो परिवार वालों से पूछताछ में पता चला कि शातिर अपने अन्य साथियों की गिरफ्तारी के बाद से ही घर से फरार हो गया था, शायद इस डर से कि वे पुलिस को उसके बारे में जानकारी न दे दें। हालांकि, रुद्रपुर पुलिस ने हार नहीं मानी। मिली सूचना के आधार पर पता चला कि आरोपी ग्वालियर से बरेली की ओर भाग गया है। सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीम ने 11 जून को रामपुर रोड पर आर्क होटल के पास से शैलेंद्र उर्फ शेरू चौहान को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया।
आगे पढ़े
छोटे-छोटे काम के लिए कंसल्टेंसी सर्विसेज लने से बचेंः मुख्य सचिव 
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने निर्देशित किया कि बड़े और मेजर कार्यों को छोड़कर छोटे-छोटे काम के लिए कंसल्टेंसी सर्विसेज लेने से बचें।
गुरूवार को यहां मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में एशियाई विकास बैंक सहायतित टिहरी झील एरिया डेवलपमेंट प्रोजेक्ट उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना निदेशक द्वारा टिहरी झील एरिया डेवलपमेंट प्रोजेक्ट से संबंधित चौथी एचपीसी बैठक के निर्देशों की अनुपालन आख्या प्रस्तुत की गई; साथ ही वर्तमान में गतिमान 19 उप प्रोजेक्ट की स्टेटस रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। मुख्य सचिव ने गतिमान निविदा प्रक्रिया से संबंधित प्रकरणों एवं उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने टिहरी लेक एरिया डेवलपमेंट के कार्यों टूरिज्म रोड, डेवलपमेंट आफ डोबरा चांटी पार्क, अपग्रेडेशन ऑफ तिवाड़ गांव, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट इत्यादि की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए संतोष व्यक्त किया और तेजी से कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में किसी भी प्रोजेक्ट का कंपलीट ग्राउंड सर्वे करने के पश्चात ही डीपीआर तैयार करें ताकि प्रोजेक्ट के सभी पहलू सम्मिलित हो जाए और प्रोजेक्ट की बाद में लागत में बढ़ोतरी की संभावना भी ना रहे। उन्होंने निर्देशित किया कि बड़े और मेजर कार्यों को छोड़कर छोटेकृछोटे काम के लिए कंसल्टेंसी सर्विसेज लेने से बचें। प्रोजेक्ट/ उप प्रोजेक्ट की डीपीआर बनाते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि कार्य पूरा होने के पश्चात उसका नियमित तरीके से बेहतर संचालन भी होता रहे। मुख्य सचिव ने टिहरी एरिया के डेवलपमेंट से संबंधित अब तक विभिन्न एजेंसी द्वारा समयकृसमय पर किए गए कार्यों का विवरण भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सचिव पर्यटन को टिहरी झील और उसके आसपास के क्षेत्र को वर्ल्ड लेवल का टूरिस्ट हब डेस्टिनेशन बनाने के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाते हुए अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे, सचिव वी षणमुगम, परियोजना निदेशक/ अपर सचिव अभिषेक रोहेला, वित्त निदेशक जगत सिंह चौहान, सहायक प्रोजेक्ट निदेशक राजेश पंत, सिविल इंजीनियर भवन एवं अवसंरचना कपिल कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
आगे पढ़े
हाथी की मौत मामले में ट्रेन के चालक दल के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पौड़ी। कोटद्वार से क्षेत्रांतर्गत जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की टक्कर से हाथी के मौत होने के मामले में ट्रेन के दो सदस्यीय चालक दल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वही रेलवे ने भी घटना की विभागीय जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि बीते सोमवार को 3ः35 बजे कोटद्वार से दिल्ली के लिए सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस कोटद्वार सीमा से कुल डेढ़ किमी के फासले पर रेलवे के किलोमीटर संख्या 20-21 के बीच पहुंची थी तभी रेलवे ट्रैक को क्रॉस करने के दौरान हाथी ट्रेन की चपेट में आ गया था। घटना को गंभीरता से लेते हुए डीआरएम राजकुमार ने कोटद्वार पहुंचकर घटना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं के संबंध में जानकारी ली तथा उन्होंने वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए एहतियात बरतने के आदेश दिए। वही मामले में बिजनौर वन विभाग नजीबाबाद के कौड़िया वन रेंज क्षेत्राधिकारी सचिन शर्मा की ओर से वन अधिनियम के तहत चालक जितेंद्र कुमार सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वही रेलवे के अधिकारियों ने भी घटना की जांच शुरू कर दी है बता दे जिस स्थान पर घटना घटी है वहां शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए 35 किलोमीटर प्रति घंटा की ट्रेन की गति निर्धारित है। बताया जा रहा है की घटना के समय ट्रेन की गति 45-46 किलोमीटर प्रति घंटा थी।
आगे पढ़े
15 जून से हरिद्वार में आयोजित होगा चार दिवसीय किसान महाकुंभ
हरिद्वार। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) चार दिवसीय महाकुम्भ का आयोजन करने जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) चार दिवसीय महाकुम्भ 15 जून से 18 जून तक हरिद्वार में होगा. जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं।
भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया 15 जून से शुरू होने जा रहे चार दिवसीय महाकुम्भ में तीन राज्यों के किसानों सहित पूरे देश के किसान नेता शामिल होंगे। ये सभी किसान नेता अपने अपने राज्यो में राज्य सरकारों द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा करेंगे. साथ ही केंद्र सरकार से एमएसपी और फसल के दाम बढ़ाये जाने पर भी चर्चा होगी।
उन्होंने कहा जिस प्रकार से महंगाई बढ़ी है उनके अनुसार किसानों की फसल के दाम नहीं बढ़े हैं। ऐसे में सरकार को किसानों को दिए जाने वाले 2000 हजार रुपए को बढ़ाया जाना चाहिये। इस बार भारतीय किसान युनियन, टिकैत, गुट का चार दिवसीय महासम्मेलन रोड़ी, बेलवाला मैदान में आयोजित किया जा रहा है। किसान नेता संजय चौधरी ने कहा सम्मेलन में उत्तराखंड के किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जायेगा। उन्होंने कहा मांगें पूरी नहीं होने पर किसान देहारादून जाने वाले मार्ग की घेराबंदी करने के लिए विवश होंगे।
संजय चौधरी ने कहा फसलों का दाम बढ़ाने, सब्सिडी का लाभ, सोलर पैनल लगाने में पूर्व की भांति सब्सिडी देने, सिंचाई के पानी पर छूट, बिजली का सरचार्ज माफ करने सहित अन्य मांगों को लेकर विचार मंथन के उपरांत सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। संजय चौधरी ने बताया किसान नेता नरेश टिकैत और राकेश टिकैत लगातार तीन दिनों तक हरिद्वार में मौजूद रहेंगे। संजय चौधरी ने कहा धामी सरकार के शासनकाल में किसानों की समस्याओं में बढ़ोतरी हुई है।
आगे पढ़े
अवैध कटान और वन कर्मियों पर फायर झोंकने का आरोपी दबोचा,पांच अन्य फरार
नैनीताल। रामनगर वन प्रभाग तराई के पश्चिमी वन प्रभाग में वन तस्करों ने वन कर्मियों पर फायरिंग की है। इस मामले में वन विभाग की टीम ने एक आरोपी को पकड़ने में कामयाब हासिल की है।
मिली जानकारी के मुताबिक घटना रामनगर तराई पश्चिमी के रामनगर रेंज के गुलजारपुर बीट के लॉट संख्या-03 की है। फायरिंग के बाद भी वन विभाग की टीम ने बहादुरी का परिचय देते हुए एक वन तस्कर को मौके पर दबोच लिया, जबकि उसका मुख्य सरगना और अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।
वहीं मामले की जानकारी देते हुए तराई पश्चिमी के डीएफओ प्रकाश आर्या ने बताया कि रामनगर रेंज अंतर्गत गुलजारपुर बीट में नियमित गश्त के दौरान वन कर्मियों को आरी से पेड़ काटने की आवाज सुनाई दी। वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जाकर देखा तो कुछ लोग अवैध रूप से पेड़ों की कटाई कर रहे थे। आरोप है कि वनकर्मियों को देखते हुए लकड़ी तस्करों ने उन पर फायरिंग कर दी और वहां से भागने लगे। हालांकि वन कर्मियों ने हिम्मत दिखाते हुए एक तस्कर को पकड़ लिया।
वन विभाग की टीम की गिरफ्त में आए आरोपी का नाम मनजीत सिंह पुत्र गजन सिंह निवासी केलाखेड़ा बाजपुर बताया जा रहा है। डीएफओ ने बताया कि मनजीत के पास से एक देसी कट्टा 315 बोर, जिंदा कारतूस और लकड़ी काटने का आरा बरामद किया गया है। डीएफओ ने बताया कि इस गिरोह का सरगना शमशेर सिंह निवासी केलाखेड़ा है, जो मौके से फरार हो गया। उसके साथ पिंटू, सत्ता सिंह, राणा सिंह और एक अन्य आरोपी भी मौके से भाग निकले। शमशेर सिंह पर पूर्व में भी वन अधिनियम के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं और वह एक शातिर वन अपराधी माना जाता है।वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार वन तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। डीएफओ ने कहा कि इस तरह के अपराधों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
आगे पढ़े
युवक को पेड़ से बाधंकर पिटाई करने के आरोप में तीन गिरफ्तार
हरिद्वार। युवक को पेड़ से बांधकर पिटाई करना तीन लोगों को भारी पड़ गया। मामले का वीडियों वायरल होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनोे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक को पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित पर लीची के बाग से लीची चोरी करने के आरोप में उसकी पेड़ से बाधंकर पिटाई की गई। पकड़े गए आरोपितों के नाम माजिद, इरफान व कैफ निवासी मौहल्ला इस्लामनगर मंगलौर हरिद्वार बताए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।
आगे पढ़े
नहाते समय नदी में डूबा सेना का जवान
चमोली। नंदाकिनी नदी मे नहाते समय सेना का एक जवान डूब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जिसके बाद जवान का शव बरामद कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार सांगोला के पास नंदाकिनी नदी में कुछ लोग नहाने आए थे, तभी वहां नहाते समय 24 साल का युवक डूब गया. बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद युवक के दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हो पाए. दोस्तों ने सेना के जवान के डूबने की खबर तत्काल पुलिस को दी। नदाकिनी नदी में डूबे सेना के जवान की तलाश में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर शव बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि युवक 20 गढ़वाल में तैनात है। जो साल 2019 में ही भर्ती हुआ था। फिलहाल वह छुटृी पर घर आया हुआ था।
आगे पढ़े
बाइक पिकअप से टकराई, दो की मौत
नैनीताल। गुरूवार की सुबह एक तेज रफ्तार बाइक के पिकअप से टकरा जाने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
मामला गौलापार क्षेत्र के कुंवरपुर बागजाला के समीप का है। यहंा आज सुबह एक तेज रफ्तार बाइक और गैस सिलेंडर से भरी पिकअप वैन की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा ओवरटेक के प्रयास के दौरान हुआ, जब बाइक सवार अनियंत्रित होकर पिकअप की चपेट में आ गए। मृतकों की पहचान 20 वर्षीय सुभान अंसारी, पुत्र रईस अहमद, निवासी बहेड़ी और 25 वर्षीय फिरोज, निवासी गिरधरपुर, बहेड़ी (बरेली) के रूप में हुई है। दोनों युवक हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में किराये पर रहकर मजदूरी करते थे। बताया जा रहा है कि आज सुबह दोनों बाइक से गौलापार की ओर जा रहे थे। कुंवरपुर बागजाला के पास ओवरटेक के दौरान उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही सिलेंडर लदी पिकअप से सीधा टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और पिकअप उनके ऊपर से गुजर गई। सुभान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फिरोज को गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर काठगोदाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। काठगोदाम एसओ पंकज जोशी के अनुसार, पिकअप वाहन के चालक और क्लीनर को हिरासत में ले लिया गया है। अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
आगे पढ़े
वाहन खाई में गिरा, एक की मौत चार घायल

नैनीताल। पर्यटको का वाहन खाई में गिर जाने से जहंा एक की मौत हो गयी वही चार अन्य लोग घायल हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम द्वारा सभी को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया गया जहंा एक घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
सड़क दुर्घटना का यह मामला रामगढ़ रोड पर स्यामखेत के पास घटित हुआ है। जानकारी के अनुसार बीती देर रात एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल को आपदा प्रबंधन केंद्र, नैनीताल से सूचना प्राप्त हुई कि स्यामखेत, रामगढ़ रोड पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर पहुंच कर पता चला कि उक्त वाहन में पांच लोग सवार थे। जिनमें से तीन व्यक्तियों को सामान्य चोटें आई थी जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था तथा एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बहरहाल टीम ने गहरी खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंच बनाई। रात्रि के घनघोर अंधेरे व विषम परिस्थितियों के चलते कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से निकालकर स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक लाया गया तथा एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया एवं मृतक के शव को खाई से निकालकर अन्य आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया। मृतक व्यक्ति की पहचान आदित्य शुक्ला पुत्र स्व. मनोज कुमार निवासी कैलाशपूरी नियर इको गार्डन आलमबाग लखनऊ के रूप में हुई है जबकि घायलों के नाम मृदुल गुप्ता पुत्र लखन लाल गुप्ता निवासी गीता पल्ली इको गार्डन लखनऊ, रोहन अरोड़ा पुत्र महेश अरोड़ा, तुषार तिवारी पुत्र राजेश तिवारी निवासी अर्जुन नगर आलमबाग लखनऊ व सुमित गुप्ता पुत्र दीप चंद्र गुप्ता निवासी कृष्णा नगर आलमबाग लखनऊ के रूप में हुई है।
आगे पढ़े
14 लाख की स्मैक के साथ महिला गैंगस्टर गिरफ्तार

देहरादून। पुलिस ने 14 लाख रूपये की स्मैक व 55 हजार रूपये की नगदी के साथ महिला गैंगस्टर को गिरफ्तार किया। हिस्ट्रीशीटर सहित 11 मुकदमें दर्ज है। पुलिस ने उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में डोईवाला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे तलाशी अभियान के दौरान मिली सूचना पर दूधली रोड, नैन्सी स्कूल के पास से महिला सोनी पत्नी स्व. प्रदीप कुमार को 48 ग्राम अवैध स्मैक (जिसकी अनुमानित कीमत 14 लाख रूपये है) तथा अवैध स्मैक की बिक्री से अर्जित किये गये 55600 रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिला के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर एनडीपीएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला शातिर नशा तस्कर है जिसके विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर पूर्व मे भी गैंगस्टर एक्ट सहित मादक पदार्थ की तस्करी करने सम्बन्धी 11 मुकदमें पंजीकृत है तथा सोनी कोतवाली डोईवाला की हिस्ट्रीशीटर है।
चलती बाइक बनी आग का गोला, सवार पति-पत्नी ने कूदकर बचाई जान
बेरीनाग। गुरूवार दोपहर नया बाजार में गंगोलीहाट मोटर मार्ग पर एक पल्सर बाइक में सवार होकर पति पत्नी मुवानी से गणाई गंगोली को जा रहे थे। तभी अचानक चलती बाइक में आग लग गई। बाइक में आग लगने के बाद बाइक सवार मुवानी निवासी ललित ने बाइक रोक दी। जिसके बाद उतर कर अपनी जान बचाई। इस बीच बाइक सड़क पर गिरी तो आग गोला बनकर धू धूकर जलनी शुरू हो गई।
जिसके बाद आनन फानन में स्थानीय लोगों ने हाईवे पेट्रोलिंग की टीम 112को सूचना दी। सूचना मिलते ही हाईव पेट्रोलिंग की टीम प्रभारी रवीन्द्र पांगती थानाध्यक्ष महेश जोशी सहित पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे. मौक पर मौजूद व्यापारी सूरज बोरा और पुलिस कर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देकर आधे घंटे बाद पानी और अन्य सनसाधनों से आग पर काबू पाया। आग लगने से बाइक जलकर खाक हो गई. गनीमत रही आग समय से बुझ गई नहीं तो पास में एक होटल बारात घर और वर्कशॉप सहित कई दुकानें थी।
आग बुझाने में 112 हाईवे पेट्रोलिंग की टीम प्रभारी रवीन्द्र पांगती, नीरज बिष्ट, नीरज चंद, अमरीश आदि मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि मुवानी निवासी ललित अपनी पत्नी के साथ गणाई जा रहा था। अचानक बेरीनाग में आग का गोला बनी बाइक से लोग दहशत में आ गये। थानाध्यक्ष महेश जोशी ने बताया घटना के संदर्भ में कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी


