HTML tutorial

 डेढ़ माह बाद भी नही लगा लापता नाबालिग छात्रा का सुराग जानिए सभी समाचार

Pahado Ki Goonj
 डेढ़ माह बाद भी नही लगा लापता नाबालिग छात्रा का सुराग
नैनीताल। रामनगर के टांडा मल्लू क्षेत्र से 17 वर्षीय छात्रा के लापता होने के डेढ माह बाद भी उसका कोई सुराग नही लग पाया है। छात्रा के .परिजनों ने इस मामले में स्थानीय कोतवाली से लेकर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तक गुहार लगाई है,लेकिन अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया है।
लापता छात्रा 15 अप्रैल 2025 की शाम को अचानक घर से गायब हो गई थी। परिजनों का कहना है कि उन्होंने उसकी हर संभव जगह तलाश की, लेकिन जब कहीं से कोई सूचना नहीं मिली। जिसके बाद वे पुलिस की शरण में गए। पहले उन्होंने रामनगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई, फिर कई बार उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर बच्ची को खोजने की अपील की, लेकिन अफसोस की बात यह है कि 45 दिन से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी न तो बच्ची का कोई सुराग लगा है और न ही पुलिस की ओर से उन्हें कोई संतोषजनक जवाब मिला है।
नाबालिग के परिजनों का कहना है कि  उन्होंने बेटी को हर जगह तलाशा, पुलिस से भी लगातार संपर्क में रहे. कोतवाल से लेकर एसएसपी साहब तक को निवेदन किया, लेकिन आज तक हमारी बेटी का कुछ भी पता नहीं चल पाया है।
इस मामले में रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने कहा गंभीरता को देखते हुए थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई है। नाबालिग की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। टीमों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
आगे पढ़ें

किशोरी दुष्कर्म मामलाः फरार आरोपी  गिरफ्तार


पीड़िता की मां और उसका प्रेमी पहले जा चुके सलाखों के पीछे
हरिद्वार। सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने लगातार छापेमारी करते हुए तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी यानि की पीड़िता की मां व उसके प्रेमी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
जानकारी के अनुसार भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी व उसके प्रेमी सहित एक अन्य के खिलाफ पीड़िता की ओर से रानीपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया गया था कि महिला मोर्चा की पदाधिकारी उसकी मां है जिसने अपने प्रेमी व उसके दोस्त से पीड़िता के साथ दुष्कर्म कराया गया है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर पीड़िता की मां व उसके प्रेमी को बीते रोज ही गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि मामले का तीसरा आरोपी शुभम फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने बीती रात शाहपुर मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।आगे पढ़े

25 हजार का ईनामी हत्यारोपी गिरफ्तार


देहरादून। हत्या के एक मामले में फरार चल रहे 25 हजार के ईनामी हत्यारे को एसटीएफ व पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर 28 फरवरी 2025 को थाना मंगलौर के लंढौरा कस्बे में दिनदहाड़े इकराम नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट द्वारा आज तड़के थाना मंगलौर पुलिस के साथ हत्या के मुकदमे में फरार चल रहे 25 हजार के ईनामी अपराधी राहुल उर्फ रुपेश को मंगलौर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। बताया कि एसटीएफ द्वारा पिछले एक सप्ताह से काम करते हुए अपने अथक प्रयास से उक्त अपराधी की गिरफ्तारी की गयी। गिरफ्तार अपराधी थाना मंगलौर से हत्या के एक मुकदमे में फरार चल रहा था जिस पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार व्यक्ति के ऊपर इससे पूर्व भी वाहन चोरी के तीन मुकदमे उत्तराखण्ड में ही दर्ज हैं। बताया कि आरोपी राहुल उर्फ रुपेश द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर बीती 28 फरवरी की शाम लण्ढौरा कस्बे में आपसी विवाद में इकराम निवासी मातावाला हसनबाग, मंगलौर की गोली मारकर सरेआम बाजार में हत्या कर दी थी और ताजिम नामक युवक गंम्भीर रुप से घायल हो गया था। उक्त हत्याकाण्ड के बाद हत्यारोपी मौके से फरार हो गये थे। जिस सम्बन्ध में मृतक के जीजा नौसाद पुत्र कालू निवासी भगवानपुर चन्दनपुर, मंगलौर द्वारा हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया थाआगे पढ़ें
राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई मैक्स और ट्रक की टक्कर,बड़ा हादसा होने से टला
श्रीनगर। गुरूवार सुबह डैम क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर  एक मैक्स सवारी वाहन और ट्रक आपस में टकरा गए। यह टक्कर नरसिंम्हा ढाबा से लगभग 100 मीटर आगे रुद्रप्रयाग की दिशा में हुई। सौभाग्यवश, इस दुर्घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक रुद्रप्रयाग से ऋषिकेश की ओर जा रहा था, जबकि मैक्स वाहन ऋषिकेश से कर्णप्रयाग की दिशा में सवारियों को लेकर आ रही थी। मैक्स में कुल 8 यात्री सवार थे, वहीं ट्रक में केवल चालक मौजूद था। दोनों वाहन जब आमने-सामने आए तो संतुलन बिगड़ने के कारण टक्कर हो गई।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और यातायात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. मौके पर जेसीबी मशीन मंगाकर दोनों वाहनों को सड़क से किनारे कराया गया ताकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित न हो। कुछ समय के लिए मार्ग धीमी गति से चला, लेकिन प्रशासन की मुस्तैदी से कुछ ही देर में यातायात फिर से पूर्व की भांति सुचारु कर दिया गया।

सर्विस ट्रिब्युनल ने निरस्त किये एसएसपी व आईजी के आदेश
ट्रिब्युनल ने माना ऐसे आदेशों को निरस्त किया जाना ही श्रेयस्कर
काशीपुर। उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारी अधिकारियों के सेवा सम्बन्धी मामलों का निर्णय करने वाले विशेष न्यायालय (ट्रिब्युनल) की नैनीताल पीठ ने एस.एस.पी. उधमसिंह नगर तथा आई.जी. कुमाऊं नैनीताल के पुलिस कांस्टेबल दिनेश कुमार के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही में दिये गये दण्ड आदेश को निरस्त कर दिया। ट्रिब्युनल की कैप्टन आलोक शेखर तिवारी की बेंच ने इस पुलिस कमÊ की याचिका पर एस.एस.पी तथा आई.जी. के आदेशों को अपास्त किया जाना श्रेयस्कर मानते हुये निरस्त कर दिया है।
वर्तमान में चंपावत जिले में तैनात पुलिस कांस्टेबल दिनेश कुमार की ओर से अधिवक्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने उत्तराखंड लोक सेवा अधिकरण की नैनीताल बेेंच में याचिका दायर की थी। इसमें कहा गया था कि वर्ष 2021 में जब यह पुलिस कमÊ उधमसिंह नगर जिले में तैनात थे तो डा. प्रेम सिंह राणा, विधायक नानकमत्ता, उधमसिंह नगर के तथाकथित पत्र दिनांक 07/06/2021 की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें याची सहित विभिन्न पुलिस कर्मियों की सूची दी गयी थी। इस पर एस.एस.पी. उधमसिंह नगर द्वारा जन प्रतिनिधियों से स्थानांतरण के सम्बन्ध में सिफारिश कराकर कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन करने वाले कर्मियों के विरूद्ध जांच कर आख्या उपलब्ध कराने का पुलिस अधीक्षक, नगर रूद्रपुर को आदेशित किया। उन्होंने अपनी जांच आख्या दिनांक 25/08/2021 में बिना स्वतंत्र साक्ष्यों तथा याची के पक्ष को विचार मे लिये बिना किसी सम्बद्ध कारण को उल्लेखित किये, बिना किसी वैध आधार के याची सहित सभी कर्मियों को दोषी होने का निष्कर्ष दे दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस जांच आख्या को आधार बनाते हुये अपने आदेश की चरित्र पंजिका में परिनिन्दा प्रविष्टि अंकित करने के दण्ड का आदेश दे दिया। पुलिस कांस्टेबिल द्वारा इसकी अपील आई.जी. कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल को की गयी लेकिन उन्होंने भी अपील पर निष्पक्ष रूप से विचार किये बगैर अपने 24/07/2023 के अपील आदेश से अपीलं को निरस्त कर दिया। इस पर पुलिस कांस्टेबिल द्वारा अपने अधिवक्ता नदीम उद्दीन के माध्यम से उत्तराखंड लोक सेवा अधिकरण की नैनीताल पीठ में दावा याचिका दायर की गयी।
याची की ओर से नदीम उद्दीन ने विभागीय जांच, दण्ड आदेशों व अपील आदेश को निराधार तथा प्राकृतिक न्याय के उल्लंघन के आधार पर निरस्त होने योेग्य बताया। उन्होने न्यायालय का ध्यान इस ओर कराया कि आश्चर्य का विषय यह है कि विधायक के जिस तथाकथित स्थानांतरण अनुशंसा पत्र को आधार बनाकर याची के विरूद्ध दण्डादेश पारित किया गया है उस अनुशंसित स्थान पर याची तीन माह पूर्व से ही कार्यरत चला आ रहा था। इसलिये सिफारिश करवाने या किसी अनुशासनिक अवहेलना का प्रश्न ही नहीं है। उत्तराखण्ड सरकार व पुलिस विभाग की ओर से सहायक प्रस्तुतकर्ता अधिकारी को आदेशों को सही तथा कानून के अनुसार होना बताया।
अधिकरण के सदस्य कैप्टन आलोक शेखर तिवारी की पीठ ने अधिवक्ता नदीम के तर्कों से सहमत होते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंह नगर तथा आई.जी कुमाऊं के अपील आदेश को अपास्त किया जाना ही श्रेयस्कर प्रतीत होना मानते हुये निरस्त कर दिया। इसके साथ ही आदेश दिया गया कि आदेश की प्रमाणित प्रति वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किये जाने की तिथि से 30 दिवस के भीतर याची की चरित्र पंजिका व अन्य अभिलेखों में दर्ज दण्ड को विलुप्त करें तथा सभी सेवालाभ अवमुक्त करते हुये प्रदान किये जायें

आगे पढ़ें
गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डूबकी


हरिद्वार। गुरूवार को गंगा दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं ने धर्मनगरी पहंुचकर गंगा में आस्था की डूबकी लगाई। इस दौरान  श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर पूजा कर मां गंगा से सुख समृद्धि की कामना की। इस पर्व के पीछे  मान्यता है कि आज ही के दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था।
गुरूवार को गंगा दशहरा के अवसर पर हरिद्वार में गंगा स्नान करने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सुबह गंगा स्नान करने पहुंचे थे।
ऐसा माना जाता है कि मां गंगा ने आज के दिन ही धरती पर अवतरित होकर राजा भागीरथ के पुरखों का उद्धार किया था। इसलिए आज के दिन हर की पैड़ी पर ब्रह्मकुंड में गंगा स्नान करने का विशेष महत्व बताया जाता है। हरिद्वार पुलिस द्वारा गंगा दशहरा स्नान के मद्देनजर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी थी। इस दौरान शहर में सीसीटीवी से भी निगरानी की गयी।  एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल का कहना है कि गंगा दशहरा को लेकर सम्पूर्ण मेला क्षेत्र को 2 सुपर जोन, 11 जोन व 27 सेक्टर में विभाजित किया गया है। इसी के अनुसार पुलिस अधिकारियों के साथ ही सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। साथ ही ट्रैफिक को लेकर भी खास प्रबंध किया गया। जिससे श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

बारिश और बर्फबारी से प्रदेशभर में तापमान में गिरावट
देहरादून। गमÊ के इस सीज़न में जब लोग तपिश से बेहाल थे, तब उत्तराखंड की वादियों ने मौसम का ऐसा रुख बदला कि मानों जून में ही बरसात और ठंडक की सौगात मिल गई हो। बीते पांच दिनों से राज्य का मौसम लगातार करवट ले रहा है। जहां ऊंचे पहाड़ी इलाकों में झमाझम बारिश और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी ने सदÊ का अहसास करा दिया है। वहीं मैदानों में भी लोगों को चिलचिलाती धूप और गमÊ से राहत मिली है। देहरादून से लेकर अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ तक, चारों ओर हरियाली और ठंडी हवाओं का असर महसूस किया जा रहा है। पर्यटन स्थलों की रौनक भी लौटने लगी है और पहाड़ों की रूहानी खूबसूरती में मौसम ने चार चांद लगा दिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक चमोली जिले में अब भी बारिश और बर्फबारी के आसार नजर आ रहे हैं। गुरूवार को भी सुबह से ही बादल छाए हुए हैघ्ं।  पिछले चार दिनों से हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हो रही है। जिसने गर्मियों के दिनों में भी भारी सर्दी का अहसास करा दिया है।

Next Post

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया

  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया । इस अवसर पर उन्होंने सीता अशोक का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश की जनता से भी आह्वान किया कि वे […]

You May Like