HTML tutorial

दरोगा से अभद्रता करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग

Pahado Ki Goonj
दरोगा से अभद्रता करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग
नैनीताल। हल्द्वानी में पुलिस दरोगा के साथ हुई अभद्रता के मामले में कोई कार्यवाही न किए जाने के विरोध में जन अधिकार पार्टी जनशक्ति ने पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन दिया।
बुधवार को जन अधिकार पार्टी जनशक्ति के प्रतिनिधि मंडल ने नैनीताल में सांप्रदायिक आधार पर दरोगा के साथ मारपीट पर अपना विरोध दर्ज कराते पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में पार्टी ने कहा कि  प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते अपराध और सांप्रदायिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली घटनाओ की भरमार हो रही है। जिससे लोग काफी हाहत है।
पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता हेमा भण्डारी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के नैनीताल जनपद में घटित एक अत्यंत दुर्भाग्य पूर्ण घटना ने राज्य की कानून व्यवस्था तथा पुलिस की निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न चिन्ह लगाने का काम किया है। एक अल्पसंख्यक समाज से तालुक्ख रखने वाले दरोगा के साथ धक्का मुक्का एवं अनुचित व्यवहार किया गया। उस समय वहाँ मूक दर्शक बने अन्य पुलिस कर्मियों पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जानी चाहिए थी पर अभी तक कार्यवाही नहीं की गईं। जन अधिकार पार्टी जनशक्ति मांग करती है कि इन पर तुरंत कार्यवाही होनी चाहिए।
पार्टी के प्रदेश सचिव एडवोकेट प्रियंका रानी ने कहा कि लगातार महिलाओं पर प्रदेश में अत्याचार हो रहे है। महिला सुरक्षा की तत्परता के लिए महिला सेल की सक्रियता को बढ़ाना चाहिए। लगातार प्रदेश में कुछ तथाकथित संगठन द्वारा सांप्रदायिकत दंगे भड़काने का काम करते है उन पर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए।
ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी, प्रदेश सचिव एडवोकेट प्रियंका रानी, प्रदेश सचिव अभिषेक कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य अमित वर्मा, वसीम अहमद, अफजाल आदि मौजूद रहे।आगे पढ़ें
अब पीएचसी में मिल सकेगा आयुष्मान योजना का लाभ– एसएचए की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सभी पीएचसी व सीएचसी को सूचीबद्ध करने के दिए निर्देश
– कहा, सरकार की मंशा अनुरूप आम जन को घर के नजदीक ही उपलब्ध होगा आयुष्मान योजना का लाभ

देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंडः आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को उनके घर के नजदीक ही निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल पाए इसके लिए प्रदेश के सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध किया जाएगा। इस संदर्भ में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी ने सभी जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को भी निर्देशित कर दिया है।
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी ने कहा कि आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को नजदीक में ही निशुल्क उपचार की सुविधा मिल जाए इसके लिए प्रदेश के सभी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी आयुष्मान के अंतर्गत सूचीबद्ध किया जाएगा। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की वर्चुअली बैठक में सीईओ ने कहा कि उत्तर प्रदेश समेत कई प्रांतों में प्राथमिक स्तर के स्वास्थ्य केंद्रों में आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध किया गया है। लाभार्थियों को उसका लाभ मिल रहा है। एक बड़े जनहित में हमारे प्रदेश में भी यह जरूरी समझा जा रहा है। इस तरह की मांग भी उठती आई हैं।
बैठक में बताया गया कि प्रदेश में कुल 614 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की बात करें तो कुल 83 सीएचसी में से 59 आयुष्मान के अंतर्गत सूचीबद्ध हैं, जबकि 24 शेष हैं।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने प्रदेश के सभी 614 पीएचसी व शेष 24 सीएचसी की सूचीबद्धता के लिए एक अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्रों को सूचीबद्धता हेतु जो भी प्रशिक्षण दिया जाना है उसे यथा समय पूर्ण करें। कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप आयुष्मान योजना का लाभ जन जन तक पहुंचाया जाना हमारी प्राथमिकता में है। एक भी व्यक्ति किसी भी कारण से लाभ से वंचित नहीं रहे इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

फोटो डी 4
अंतर्राज्यीय गिरोह की चार महिलाओं सहित पांच गिरफ्तार,एक फरार
पौड़ी। अंतर्राज्यीय मेवाती गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने चार महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से चुरायी गयी सोने के गहने बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार बीती 5 जून को दिनेश डालमिया, निवासी गीताभवन-न.-3, स्वर्गाश्रम द्वारा थाना लक्ष्मणझूला पर तहरीर देकर बताया गया था कि हम गीता भवन नंबर-3 के घाट पर महाराज राजेंद्र दास जी के प्रवचन सुनने आये थे वहां पर काफी संख्या में सत्संगी लोग उपस्थित थे, वहां पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 10 महिला श्रद्धालुओं की पहने गए गहनों को गले से शातिराना ढ़ग से चोरी कर दिया है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गयी। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद सोने के गहने लूटने वाले मेवाती गैंग की चार महिलाओ सहित पांच लोगों को भीमगोड़ा बैराज से आगे चंडी देवी मार्ग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके पास से चुराए गए गहने बरामद हुए। पूछताछ में उन्होने अपना नाम सुषमा सिंह पत्नी स्व. सचिन , निवासी फतेपुर चंदेला एनआईटी फरीदाबाद हरियाणा, प्रीति पत्नी मनीष निवासी फतेपुर चंदेला फरीदाबाद हरियाणा, रीना पत्नी सूरजपाल निवासी बल्लभगढ़ फरीदाबाद हरियाणा, रश्मि पुत्री स्व. पप्पू चौहान, निवासी नंगला बल्लभगढ फरीदाबाद हरियाणा व वकीला सिंह पुत्र लाल सिंह, निवासी घुस्तमा मुरैना, मध्य प्रदेश बताया। मामले में एक आरोपी फरार है जिसका नाम मनीष पुत्र स्व. पदम सिंह, निवासी रेवाड़ी हरियाणा बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी मेवाती गैंग है जो की पहले भी खाटू श्याम मंदिर राजस्थान और वृंदावन उत्तर प्रदेश तथा हरिद्वार और बनारस यूपी में भी चेन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। बहरहाल पुलिस सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

आगे पढ़ें
केदाननाथ मार्ग पर मलबा और पत्थर आने से दो की मौत,एक लापता,कई घायल

Lavc60.20.101

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर बुधवार को अचानक पत्थर और मलबा आने से दो लोगों के मौत हो गयी। जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू टीम ने घायलों का रेस्क्यू किया और उन्हें हॉस्पिटल भिजवाया। वहीं एक व्यक्ति लापता है। जिसकी तलाश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर बुधवार सुबह करीब 11.20 जंगलचट्टी गधेरे के पास ऊपर पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरे। पांच यात्री इस मलबे की चपेट में आ गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस बल और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
बताया जा रहा है कि मलबे की चपेट में आने से कुछ लोग खाई में भी गिर गए थे, जिन्हें रेस्क्यू कर ऊपर लाया गया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार 3 व्यक्तियों को चोटें आयी हैं, जिनमें से एक महिला को हल्की चोटें और दो पुरुषों को गंभीर चोटें आयी हैं। सभी घायलों को गौरीकुण्ड के लिए रेफर किया गया है। इसके अलावा दो लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा एक व्यक्ति लापता भी है। इसके बाद से इस स्थल पर पुलिस सुरक्षा के बीच यात्रियों का आवागमन कराया जा रहा है।

आगे पढ़ें
पटाखा फैक्ट्री में लगी आग,भारी नुकसान का अंदेशा,जांच में जुटी पुलिस
हरिद्वार। पटाखों की फैक्ट्री में बुधवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा तफरी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर सर्विस मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किये गये तथा घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की चपेट में आकर कई कर्मचारियों के घायल होने की बात कही जा रही है वहीं कुछ पशुओं के भी मारे जाने की सूचना है। वहीं पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
मामला बहादराबाद थाना क्षेत्र के मूल दासपुर माजरा गांव का है। जानकारी के अनुसार यहंां एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काफी देर तक वहां से धमाकों की आवाजें आती रहीं। वहीं आशंका जताई जा रही है कि हादसे के वक्त फैक्ट्री के अंदर कुछ कर्मचारी भी मौजूद थे जो घायल हुए है। वही स्थानीय लोगों के अनुसार फैक्ट्री परिसर में कुछ पशु बंधे हुए थे जो आग में जल गए।
बताया जा रहा है कि बहादराबाद थाना क्षेत्र के मूलदासपुर माजरा में एक पटाखा फैक्ट्री संचालित हो रही थी। फैक्ट्री में लगातार पटाखों का निर्माण कार्य चल रहा था। बुधवार की सुबह अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। काम कर रहे कमर्चारियों ने पहले आग पर काबू पाने का प्रयास किया फिर जान बचाकर बाहर की ओर भागे। धमाकों की आवाज सुनकर मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई उन्होंने बचाव कार्य शुरू किया। वहीं सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास शुरू किये तथा कई घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पायां। वहीं हादसे के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने भी मौके का मुआयना किया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में दीप चंद्र और रोमी घायल हुए हैं।

फोटो डी 2
घुघुती पक्षी का शिकार करने के आरोप में पर्यटक गिरफ्तार

Lavc57.107.100

नैनीताल। जिले के सातताल क्षेत्र में मौज-मस्ती के लिए  घुघुती पक्षी का शिकार करना पर्यटक को महंगा पड़ गया। इस मामले में वन विभाग ने घुघुती का शिकार करने के आरोपी पर्यटक को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश से कुछ पर्यटक नैनीताल जिले में घूमने आए थे। इस दौरान रोमांच के लिए एक पर्यटक ने पक्षी घुघुती का शिकार कर लिया। इस मामले में अमित सेमुअल पुत्र मौरिस गिड़िया सैमुअल, निवासी नैनी इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश को पक्षी का शिकार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
घुघुती के शिकार के मामले में जानकारी देते हुए एसडीओ ने बताया कि
स्थानीय लोगों की शिकायत और वीडियो के आधार पर सातताल एस्टेट में गरुड़ ताल के समीप पक्षी का शिकार करने का मामला संज्ञान में आया था। जिसके बाद वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए इलाहाबाद निवासी अमित सेमुअल पुत्र मौरिस गिड़िया सैमुअल को पक्षी घुघुती का शिकार करने के मामले में वन क्षेत्राधिकारी भवाली की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Next Post

अब पीएचसी में मिल सकेगा आयुष्मान योजना का लाभ

अब पीएचसी में मिल सकेगा आयुष्मान योजना का लाभ – एसएचए की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सभी पीएचसी व सीएचसी को सूचीबद्ध करने के दिए निर्देश – कहा, सरकार की मंशा अनुरूप आम जन को घर के नजदीक ही उपलब्ध होगा आयुष्मान योजना का लाभ देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंडः […]

You May Like