देहरादून: जिला सूचना अधिकारी अजय मोहन सकलानी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती के संयुक्त नेतृत्व में 26 जनवरी के अवसर पर परेड ग्राउण्ड में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के कार्यक्रमों के मद्देनजर परेड ग्राउण्ड में की जाने वाली विभिन्न तैयारियों का भौतिक निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने नगर निगम को परेड ग्राउण्ड में पूर्व में किये गये किसी भी अस्थायी निर्माण कार्य को हटाते हुए मैदान की साफ-सफाई सुनिश्चित करने लो.नि.वि को गणतंत्र दिवस के लिए किये जाने वाले विभिन्न अस्थायी निर्माण कार्य समय से पूरा करने तथा मंच, दर्शक तथा सामान्य दीर्घा को वाटरप्रूफ तरीके से निर्मित करने के निर्देश दिये।
उन्होने उरेडा, ग्राम्य विकास, वन स्वजल, टूरिज्म एस.डी.आर.एफ, उद्योग, उद्यान, व बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदर्शित की जाने वाली झांकियों के आकार में एकरूपता रखने तथा अपर जिलाधिकारी वि/रा वीर सिंह बुदियाल को झांकी प्रदर्शित करने वाले सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए शीघ्रता से तैयारी करवाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने पुलिस, नगर निगम, लो.नि.वि और अन्य सम्बन्धित विभागों के साथ समन्वित भौतिक निरीक्षण में सभी विभागों द्वारा की जाने वाली सम्पूर्ण तैयारियों को हरहाल में 22 जनवरी तक पूर्ण करने के भी निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदण्डे, नगर मजिस्टेट मनुज गोयल, अपर जिलाधिकारी वि/रा वीर सिंह बुदियाल, पुलिस अधीक्षक नगर प्रदीप राय, परियोजना निदेशक डीआरडीए आर एस रावत, अधिशासी अभियन्ता लो.नि.वि ए.एस भण्डारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से भेंट की
Wed Jan 17 , 2018
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह ने रेल भवन, नई दिल्ली में केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से भेंट की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने केन्द्रीय रेल मंत्री को अवगत कराया कि ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाईन का फाईनल लोकेशन सर्वे पूर्ण हो गया है। मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री को अवगत कराया कि जुलाई तक ऋषिकेश […]

You May Like
-
राजाजी पार्क में बादल फटने से तवाही
Pahado Ki Goonj September 15, 2018