मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रसिद्ध पत्रकार एवं साहित्यकार  हिमांशु जोशी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है

Pahado Ki Goonj
देहरादून:मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रसिद्ध पत्रकार एवं साहित्यकार  हिमांशु जोशी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि मूर्धन्य साहित्यकार स्व.हिमांशु जोशी ने अपनी लेखनी से समाज को नई दिशा देने के साथ ही सामाजिक विकृतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। साहित्यकार हिमांशु जोशी ने हिन्दी की विभिन्न विद्याओं उपन्यास, कहानी संग्रह, कविता संग्रह, यात्रा वृत्तांत आदि के माध्यम से अपना अमूल्य योगदान दिया। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने श्री जोशी के निधन को साहित्य जगत के लिये अपूरणीय क्षति बताया है।
Next Post

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने घेस गावँ में बिजली का स्विच आॅन कर किया शुभारम्भ

-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने बिजली का स्विच आॅन कर किया शुभारम्भ -केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नायक ने घेस में राष्ट्रीय जड़ी बूटी संस्थान खोले जाने की सैद्धांतिक स्वीकृति दी -सीएम ने डीएम चमोली को घेस, बलाण व हिमनी गांवों के सुनियोजित विकास के लिए डीपीआर बनाने के निर्देश दिए चमोली/देहरादून। रविवार […]

You May Like