HTML tutorial
HTML tutorial

छात्रों के दो गुटों में मारपीट,एक छात्र की मौत,तीन गिरफ्तार  ।

Pahado Ki Goonj

छात्रों के दो गुटों में मारपीट,एक छात्र की मौत,तीन गिरफ्तार
 देहरादून। कॉलेज में आपसी चल रही पुरानी रंजिश के चलते बीटेक के छात्रों के दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। इस घटना में एक छात्र की मौत हो गयी। इस मामले में थाना प्रेमनगर पुलिस ने तीन छात्रों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए छात्र प्रेमनगर स्थित निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक छात्र के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा गया है।
सोमवार देर रात थाना प्रेमनगर पुलिस को सूचना मिली कि केहरी गांव, प्रेमनगर में कुछ युवकों के बीच आपसी मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उसके साथियों द्वारा इलाज के लिए प्रेमनगर अस्पताल ले गए हैं। सूचना के बाद थाना प्रेमनगर पुलिस सीएससी प्रेमनगर पहुंची थी। घायल युवक 22 वर्षीय दिव्यांशु जाटराना की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया था। अस्पताल में एम्बुलेंस खराब होने पर पुलिस ने घायल युवक को अपने सरकारी वाहन से इलाज के लिए दून अस्पताल लेकर गई। साथ ही घायल युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद परिजन भी दून अस्पताल पहुंचे। दून अस्पताल में घायल युवक की इलाज के दौरान देर रात में मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के संबंध में परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज किया गया। मृतक छात्र उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का निवासी था।
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया है कि घटना के संबंध में जानकारी करने पर पता चला कि दोनों पक्षों के युवक प्रेमनगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत हैं और कॉलेज में आपसी वर्चस्व को लेकर उनके बीच पुरानी रंजिश थी। इसी के चलते 23 मार्च की रात को दोनों पक्षों के बीच आपस में विवाद और मारपीट की घटना हुई थी। जिसके बाद मुकदमे में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

Next Post

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में छात्र की मौत जानिए सभी समाचार

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में छात्र की मौत रुड़की। चंद्रपुरी में बुधवार दोपहर भूसे से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने पर बाइक सवार छात्र की मौके पर मौत हो गयी। हादसे के बाद आरोपित चालक ट्रैक्टर टॉली को मौके पर ही छोड़कर फरार हो […]

You May Like