देहरादून। पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत पर ही दांव लगाएगी। इस बात पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह कहकर मुहर लगा दी है कि उनका नाम पैनल में सबसे ऊपर है। जिसके बाद आज चंद्रा पंत देहरादून पहुंची हैं। वह यहां भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट से मुलाकात करेंगी।
एक कार्यक्रम के दौरान चंद्रा पंत को प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर जब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समक्ष प्रश्न उठा, तो उन्होंने कहा कि पैनल में उनका नाम सबसे ऊपर है। चूंकि पार्टी में प्रत्याशी चयन की एक प्रक्रिया है और ये निर्णय केंद्रीय नेतृत्व लेता है। इसलिए नाम की घोषणा वहीं से होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज करेगी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी और राज्यमंत्री रेखा आर्य की चुनाव संचालन समिति ने तीन नामों का पैनल तैयार करके केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया है। पार्टी दो नवंबर तक प्रत्याशी के नाम घोषणा कर सकती है। भाजपा के पैनल में कैबिनेट मंत्री के भाई भूपेश पंत और केदार जोशी के नाम भी बताए जा रहे हैं। हालांकि पार्टी ने पैनल में शामिल नामों को गोपनीय रखा है। लेकिन चंद्रा पंत का नाम पैनल में शामिल होने के बारे में पार्टी के तकरीबन सभी नेता खुलकर बात कर रहे हैं। जनता के बीच स्व प्रकाश पन्त के द्वारा किए गए बिकास कार्यो का लाभ उनको वोट के के रूप में मिलेगा ।उनके लिए जनता की सद भावना रहेेगी। इस लिये उनकी दावेदारी को सही माना है।
हाईकोर्ट ने दिए केंद्र, राज्य के उड़्यन विभाग को नोटिस
Fri Nov 1 , 2019
नैनीताल।. उत्तराखंड हाईकोर्ट ने फिर उस मुद्दे का संज्ञान लिया जिसे राज्य सरकार और नागरिक उडडयन मंत्रालय लापरवाही में या जानबूझकर नजरअंदाज कर रहे हैं। नैनीताल हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हैरिटेज एविएशन द्वारा सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर उड़ाए जा रहे विमानों पर गम्भीर रुख […]

You May Like
-
लड़की ने फलाहारी महाराज पर दुष्कर्म का आरोप लगाया
Pahado Ki Goonj September 21, 2017