HTML tutorial

बुलेरो वाहन दुर्घटना में चार युवक घायल ।

Pahado Ki Goonj

 

बुलेरो वाहन दुर्घटना में चार युवक घायल ।

उतरकाशी । पुरोला ।

उत्तरकाशी जनपद के पुरोला क्षेत्र में रविवार रात्रि लगभग 10:45 बजे ग्राम सोन्दाड़ी के पास एक बुलेरो वाहन (UK-07-3400) गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन लाखामंडल से मोरी की ओर जा रहा था। हादसे के समय वाहन में कुल चार युवक सवार थे।
पुलिस और राहत टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। घायलों को 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुरोला लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो युवकों को दून अस्पताल हायर सेंटर रेफर किया गया।
घायलों के नाम:
हिमांशू रावत (18 वर्ष)
पुत्र मनोज रावत, निवासी ग्राम कुनार, तहसील मोरी
रितिक रावत (18 वर्ष)
पुत्र किनाब सिंह रावत, निवासी ग्राम सालरा, तहसील मोरी
(हायर सेंटर दून अस्पताल रेफर)
चुनू (16 वर्ष)
पुत्र प्रताप कुवर, निवासी ग्राम भितरी, तहसील मोरी
अभिषेक (18 वर्ष)
पुत्र नामालूम, निवासी ग्राम कोटगांव, तहसील मोरी
(हायर सेंटर दून अस्पताल रेफर) ।

घटनास्थल पर पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम तैनात है। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

Next Post

गंगनानी में बसंतोत्सव पत्रकार  गोष्ठी में जनमुद्दों पर गंभीर मंथन ।

        Post Views: 135

You May Like