
बौखनाग देवता के दरबार में पहुंचे शंकराचार्य के शिष्य मुकुंदानंद गिरी महाराज, लिया आशीर्वाद
कंसेरू धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, संतों और जनप्रतिनिधियों ने किए बाबा बौखनाग के दर्शन
बड़कोट। यमुना घाटी के आराध्य देव बाबा बौखनाग के दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए ज्योतिष मठ के शंकराचार्य के शिष्य मुकुंदानंद गिरी महाराज बाबा बौखनाग के धाम कंसेरू पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा बौखनाग देवता के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
महाराज के आगमन पर बड़ी संख्या में शंकराचार्य के अनुयायी, शिष्य एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी धाम पहुंचे। सभी ने बाबा बौखनाग के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान धाम में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा के जयकारों के साथ अपनी आस्था प्रकट की ।
पहाड़ों की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल


