भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता,शान्त और सरल स्वाभाव के धनी अनिल बलूनी जी को उत्तराखण्ड भाजपा से राज्यसभा उम्मीदवार बनाये हैं। बलूनी मूलरूप से पौड़ी के डांडा नागराजा,नकोट गांव के मूलनिवासी है, बलूनी कोटद्वार से विधानसभा के प्रत्याशी भी रहे,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और भाजपा अध्य्क्ष अमित शाह जी के बेहद करीबी बलूनी भाजपा मीडिया सेल के राष्ट्रीय प्रमुख है,उन्हें पीएम का भरोसेमंद भी माना जाता है,44 वर्षीय बलूनी भाजपा के प्रमुख रणनीतिकारों में एक हैं, पत्रकारिता से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाले श्री बलूनी ने आज अपनी योग्यता और मेहनत के दम पर भाजपा में अपनी एक विशिष्ठ पहचान बनाई है।श्री अनिल बलूनी जी को उत्तराखण्ड में 57 विधायकों वाली भाजपा से उम्मीदवार बनाने से स्प्ष्ट है कि उनका राज्यसभा सांसद बनना लगभग तय है। अनिल बलूनी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाये हैं ।
चन्द्रशेखर पैन्यूली
उत्तराखण्ड से राज्यसभा के लिए बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी के नामांकन के साथ
Mon Mar 12 , 2018
उत्तराखण्ड से राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी के नामांकन के साथ ही उनके उच्च सदन जाने का रास्ता भी साफ़ हो गया है,कारण न तो उनके खिलाफ कोई अन्य चुनाव में खड़ा है और यदि कोई उनके खिलाफ खड़ा होता भी तो बीजेपी के 69मे से 56 […]

You May Like
-
चिन्यालीसौड़ पुल बनकर तैयार, धनुष जैसा आकार है आकर्षण केन्द्र टिहरी, उत्तरकाशी जिले के सीमा पर टिहरी झील के ऊपर बनाए जा रहे चिन्यालीसौड़ पुल का काम पूरा हो चुका है। अब 20 दिन बाद इस पुल को जनता को समर्पित किया जाएगा। फिलहाल पुल न होने की वजह से ग्रामीणों को 90 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। चिन्यालीसौड़ पुल। पुनर्वास विभाग देवीसौड़ में 162 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया गया है। साल 2007 में टिहरी झील बनने के कारण देवीसौड़ मोटर पुल डूब गया था। जिसके कारण चिन्यालीसौड़ के करीब 42 गांव माली, बादान, जोगत, तुल्याड़ा, भड़कोट, आदि का संपर्क तहसील मुख्यालय से टूट गया था। अब इस पुल के निर्माण के बाद अलग-थलग पड़े इन सभी 42 गांवों की राह आसान होगी। इन गांव के लोगों को तहसील मुख्यालय पहुंचने के लिए करीब 90 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। पढ़ें-ड्यूटी ज्वॉइन करने निकला था कुमाऊं रेजिमेंट का जवान, दो दिन बाद भी नहीं पहुंचा यूनिट बता दें कि देवीसौड़ में बन रहा पुल स्टील आर्च ब्रिज होगा जो दिचली-गमरी व टिहरी जनपद को जोड़ने वाला प्रदेश का सबसे बड़ा आर्च है
Pahado Ki Goonj June 29, 2018

