देहरादून। एक महिला ने एफएसएल में तैनात कॉन्स्टेबल पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने नेहरू कॉलोनी थाने में अपनी तहरीर भी दी है। इस मामले पर एसपी सिटी सरिता डोभाल का कहना है कि तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित महिला ने नेहरू कॉलोनी थाने में जाकर अपनी तहरीर दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि एफएसएल में तैनात सिपाही के साथ उनकी जान-पहचान हो गई थी। सिपाही बीते 5 साल से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा है। पीड़िता को शादी का झांसा दिया गया, और अलग-अलग होटल में बुला कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इतना ही नही जब महिला गर्भवती हो गई तो जबरन गर्भपात करवाया गया। इसके बाद दोनों फिर से मिलने-जुलने लगे. इस दौरान कॉन्स्टेबल ने फिर से दुष्कर्म किया। बता दें कि साल 2020 में पता चला कि वह दोबारा गर्भवती हो गई। इस बार कॉन्स्टेबल ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर उसे बहाने से हरिद्वार रोड बुलाकर एक डॉक्टर से गर्भपात करवा दिया। महिला ने आरोप लगाया है आरोपी द्वारा लगातार उसको शादी का झांसा दिया जा रहा था। अब आरोपी ने किसी और के साथ शादी कर ली है। महिला ने राजधानी पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। महिला ने कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
कोरोना से 10 पुलिस जवानों की गई जान, एक साल में 3199 हुए संक्रमित
Tue May 4 , 2021
देहरादून। कोरोना महामारी हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। पूरे देश में कोरोना महामारी का रूप देख लोग दहशत में हैं। ऐसे में फ्रंट लाइन वॉरियर्स के रूप में दिन-रात लोगों की सेवा करने वाले स्वास्थ्य कर्मी और पुलिस इस महामारी से दो-दो हाथ कर रहे हैं। वहीं, उत्तराखंड […]

You May Like
-
गलत तरीके से हुई सभी भर्तियां रद्द होंगीः सीएम
Pahado Ki Goonj September 15, 2022