HTML tutorial
HTML tutorial

खरसाली में गूंजे भगवान कृष्ण के जयकारे, धूमधाम से मनाया जन्मोत्सव

Pahado Ki Goonj

 

### खरसाली में गूंजे भगवान कृष्ण के जयकारे, धूमधाम से मनाया जन्मोत्सव

**बड़कोट।** यमुनोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली गांव में यमुनोत्री तीर्थ पुरोहित रमेश उनियाल के परिवार की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर कथा व्यास पीठ पर विराजमान पूज्य श्री शिवप्रसाद नौटियाल ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। जैसे ही कथा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग आया, पूरा कथा पंडाल नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और नृत्य के साथ कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं।

कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर धर्मलाभ लिया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने भी कथा यज्ञ में पहुंचकर व्यास पीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन से खरसाली गांव का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

Next Post

मछलियों के संरक्षण के साथ युवाओं को मिलेगा रोजगार, नौगांव में सजी एंगलिंग मीट

### मछलियों के संरक्षण के साथ युवाओं को मिलेगा रोजगार, नौगांव में सजी एंगलिंग मीट **सौली में आयोजित हुई एंगलिंग प्रतियोगिता, स्वयं सहायता समूहों को बांटे गए उपकरण** **नौगांव/उत्तरकाशी।*रिपार्ट मदन पैन्यूली   * रवांई घाटी में मत्स्य संरक्षण के साथ साहसिक पर्यटन और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए […]

You May Like