HTML tutorial
HTML tutorial

राज्यपाल ने इक्फाई(ICFAI) विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया

Pahado Ki Goonj

*राजभवन देहरादून 12 सितम्बर, 2023*

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को इक्फाई(ICFAI) विश्वविद्यालय, देहरादून के 10वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। दीक्षांत समारोह में उन्होंने उत्तीर्ण हुए 586 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां एवं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 28 छात्र-छात्राओं को मेडल प्रदान किए।

🌹🙏🌹 लाईक our share कीजिएगा

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid0WbaJmGBzxaeFUm8AHH27ioRWxZ11yE62Jx9EqZp91T1TYCgxFU1jAG98NGRRrmpl&id=100064540819089&sfnsn=wiwspwa&mibextid=6aamW6

अपने संबोधन में राज्यपाल ने पासआउट हुए छात्रों को बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भारत की युवा शक्ति हमारी सबसे बड़ी ताकत है। दुनिया में सबसे अधिक युवा शक्ति हमारे देश में हैं। युवाओं को अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए सर्वश्रेष्ठ भारत के निर्माण में अपना अहम योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि अमृतकाल के इस दौर में युवाओं की सफलताएं देश एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली हैं।

राज्यपाल ने छात्रों का आह्वान करते हुए कहा कि समाज में वंचितों एवं पिछड़े वर्ग के लोगों की हमेशा सहायता करें। समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। आप सभी छात्र एक नेतृत्वकर्ता के रूप में अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। आप सभी के संकल्प इस प्रकार हों जो देश की प्रगति और खुशहाली के काम आ सके। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में नवाचार, अनुसंधान विकास के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करें।

दीक्षांत समारोह में इक्फाई विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. उदय बी देसाई ने सभी डिग्रीधारकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन हम सभी के सामने गंभीर चुनौती है जिसके खतरों से निपटने के लिए सभी को गंभीरता से विचार किए जाने की जरूरत है। कुलपति डॉ. रामकरन सिंह ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों के बारे में बताया। दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. आर सी रमोला ने उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

Next Post

कैबिनेट द्वारा लिये गए महत्वपूर्ण निर्णय जानिए समाचार

देहरादून में विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण व पीएम श्री विद्यालय एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग https://youtube.com/live/y_WRzUKtP3s?feature=share आगे पढ़ें  LIVE: देहरादून में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 हेतु Real Estate Developer/Investor के साथ बैठक https://youtube.com/live/Auij7lN1pdY?feature=share आगे पढ़ें   मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री  […]

You May Like