HTML tutorial
HTML tutorial

आपदा प्रभाविताे काे न्युनतम समय मे राहत पहुचाने का काम सवाे’च्च प्राथमिकता मे रखे, अग्रवाल*

Pahado Ki Goonj

*आपदा प्रभाविताे काे न्युनतम समय मे राहत पहुचाने का काम सवाे’च्च प्राथमिकता मे रखे, अग्रवाल*

उत्तरकाशी –

शुक्रवार कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने आपदाओं से निपटने के लिए अधिकारियों को निरंतर सतर्क और सक्रिय रहकर कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि आपदा प्रभावितों को न्यूनतम समय में राहत पहॅुचाने का काम सर्वोच्च प्राथमिकता से संपन्न कराया जाय। अग्रवाल ने जोशियाड़ा में जलभराव की समस्या का तात्कालिक समाधान सुनिश्चित करने हेतु आपदा प्रबंधन सचिव से वार्ता कर अधिकारियों को अविलंब जरूरी उपाय किए जाने के निर्देश दिए। जिले के अपने भ्रमण के दौरान अग्रवाल ने आपदा प्रभावित अनेक स्थानों का निरीक्षण भी किया। राज्य में विभिन्न आपदाओं एवं चमोली में हुए हादसे में हताहतों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए श्री अग्रवाल ने अपने भ्रमण के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर एवं स्वागत-सम्मान की औपारिकताओं से दूरी बनाए रखी।
राज्य के वित्त, शहरी विकास एवं आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, जनगणना एवं पुनर्वास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने अपने जनपद भ्रमण के दौरान एनआईएम के सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में आपदा से हुए नुकसान की जानकारी लेने के साथ ही राहत कार्यों की समीक्षा की। अग्रवाल ने अवरूद्ध सड़कों को अविलंब खोले जाने के साथ ही क्षतिग्रस्त पेयजल लाईनों की मरम्मत किए जाने का काम तेजी से पूरा करने की हिदायत दी। उन्होंने बिजली की सुचारू आपूर्ति की व्यवस्था करने सहित आपदा प्रभावित को राहत पहॅुचाने के लिए तात्कालिक आवश्कता वाले सभी काम जल्द पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि एक सप्ताह के बाद इसकी समीक्षा की जाएगी।

कैबिनेट मंत्री ने गंगोत्री धाम में पेयजल आपूर्ति सुचारू बनाए रखने सहित दूरस्थ पिलंग-जौड़ाऊ गॉंव के बीच पुलिया के बह जाने से बाधित संपर्क को बहाल करने के उपाय सुनिश्चित करने तथा सैंज-जखोल, आराकोट-चींवा मोटर मार्ग सहित मोरी ब्लॉॅक की बंद पड़ी सड़कों को भी अविलंब खोले जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड बड़कोट की अनुपस्थिति पर स्पष्टीकरण मॉंगते हुए कहा कि मानसूनकाल में सभी अधिकारी अपने मुख्यालय पर रहकर 24 घंटे मोबाईल हमेशा खुले रखेें। उन्होेंने अधिकारियों को आपदा प्रबंधन कार्यों में परस्पर समन्वय से कार्य करने और इसमें जन-प्रतिनिधियों का भी सहयोग लेने की हिदायत देते हुए कहा कि आपदा राहत के मामलों में मानवीय दृष्टिकोण एवं व्यावहारिक रवैया अपनाते हुए प्रभावितों को हर संभव मदद पहॅुचाने का पूरा प्रयास होना चाहिए।

इस मौके पर जलभराव की समस्या से संबंधित मामलों की जानकारी लेते हुए अग्रवाल ने जिला मुख्यालय के जोशियाड़ा क्षेत्र में जलभराव की प्रमुख समस्या के समाधान के संबंध में दूरभाष पर आपदा प्रबंधन सचिव से वार्ता कर पानी की निकासी के तात्कालिक महत्व के कार्य हेतु धनराशि स्वीकृत किए जाने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा प्रशासन के स्तर पर इस समस्या के स्थायी समाधान हेतु विस्तृत ड्रेनेज प्लान भी बनाया गया है। श्री अग्रवाल ने इस समस्या के लेकर उनसे भेंट करने वाले स्थानीय लोगों को इस समस्या को जल्द निाराकरण करने का भरोसा दिया।

बैठक में जिले में आपदा प्रबंधन के लिए तैयार की गई कार्य योजना एवं इस साल की आपदा की घटनाओं तथा नुकसान का ब्यौरा पेश करते हुए बताया गया कि जिले में विभिन्न घटनाओं में कुल 8 व्यक्तियो की मृत्यू हुई और 6 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए थे। आपदा के कारण 2 भवन पूर्ण रूप से, 8 मकान तीक्ष्ण रूप से तथा 113 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए है। दो गोशालाओं को भी नुकसान पहुॅंचा है और 38 छोटे व 13 बड़े पशुओं की मुत्यृ हुई। अधिकांश मामलों में प्रभावित को तत्काल राहत राशि उपलब्ध कराई गई है।

बैठक में विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी, मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, उप जिलाधिकारी भटवारी चतर सिंह चौहान, उप जिलाधिकारी डुंडा मीनाक्षी पटवाल, प्रभागीय वनाधिकारी डी.पी. बलूनी, गंगोत्री नेशन पार्क के उप निदेशक रंगनार्थ पाण्डेय, मुख्य शिक्षा अधिकारी जे.एन.काला, मुख्य कृषि अधिकारी जे.पी. तिवारी, मुख्य उद्यान अधिकारी डी.के. तिवारी, अधीक्षण अभियंता लो.नि.वि. डी.एस.ह्यांकी, अधिशासी अभियंता लो.नि.वि. रजनीश सैनी, अधिशासी अभियंता सिंचाई जे.एस.रावत, अधिशासी अभियंता विद्युत मनोज गुसांई, अधिशासी अभियंता पी.एम.जी.एस.वाई. आशीष भट्ट, अधिशासी अभियंता जल संस्थान बी.एस.डोगरा, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल, भूवैज्ञानिक जी.डी. प्रसाद, बी.आर.ओ. के मेजर नमन नरूला, आदित्य नारायण, आईटीबीपी के उप सेना अवदेश नारायण,

अपने भ्रमण के दौरान कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने विधायक एवं जिलाधिकारी के साथ मनेरा बाईपास, दिलसौड मार्ग, मातली, चामकोट, बंदरकोट, रतूड़ीसेरा, धरासू आदि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर प्रशासन एवं सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों से इन भूस्खलन क्षेत्रों के उपचार के बारे में जानकारी ली। अग्रवाल ने धरासू बैंड में रात में पत्थरो अवैध चुगान किए जाने के संबंध में स्थानीय लोगों की शिकायत पर उपजिलाधिकारी को औचक निरीक्षण कर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रभारी मंत्री का जमकर किया  विरोध ।

उत्तरकाशी जनपद के दो दिवसीय दौरे आये शहरी विकास मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के प्रति आज जोशियाड़ा क्षेत्र के आम लोगों एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का आक्रोश देखने को मिला। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान को जाने वाली सड़क मार्ग पर जोशियाडा क्षेत्र की महिलाओं और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रभारी मंत्री का जमकर विरोध किया। दरअसल पहले प्रभारी मंत्री की बैठक अधिकारियों के साथ जिला कलेक्ट्रेट सभागार में प्रस्तावित थी बताया जा रहा कि विरोध प्रदर्शन की सम्भावनाओं को देखते हुए प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों की बैठक नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के सभागार में ही सम्पन्न करवाई । वही कांग्रेसी कार्यकर्ता और जोशियाड़ा क्षेत्र की महिलाएं सहित अन्य आम नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर प्रभारी मंत्री से वार्ता करना चाह रहे थे। और सड़कों पर लम्बे समय तक मंत्री जी का इंजतार करते रहे।

 

Next Post

हादसों को निमंत्रण दे रहे सड़को पर रखे यूपीसीएल के ट्रांसफार्मर

  भाजपा नेता एडवोकेट एन के गुसाईं ने कहा कि उत्तराखण्ड ऊर्जा निगम ने रायपुर व डोईवाला विधानसभान्तर्गत के साथ-साथ प्रदेशभर में विद्युत ट्रांसफार्मर सड़क के किनारे रखे हुए हैं और अधिकांश के बाहर प्रोटेक्शन तारबाड या चारदिवारी नहीं बनाई गई है जो कि भविष्य के लिए खुलेआम हादसों को […]

You May Like