हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण में उत्तराखण्ड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत के विधानसभा क्षेत्र में चारों सीटों पर कांग्रेस बुरी तरह से हारी है। यहां 4 में से 3 सीटें भाजपा और एक बसपा ने जीती है। उधर लक्सर में भी भाजपा 3 सीट जीती है। रानीपुर की दोनों सीटों पर भाजपा ने विजय हासिल की है। भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने बताया कि राज्य बनने के बाद यह भाजपा का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। हम अब तक 11 सीटें जीत चुके हैं। कई सीटों पर फाइट चल रही है। कांग्रेस की हरिद्वार पंचायत चुनाव में बहुत बुरी गत हुई है। बसपा, निर्दलीय और भीम आर्मी ने कुछ जगहों पर मोर्चा मारा है। अभी भी चुनाव की मतगणना जारी है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणामों की मतगणना जारी है। प्रधान ग्राम पंचायत में कुल 316 पदों में से 187 के परिणाम घोषित हो चुके हैं। जिसमें दो निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। सदस्य क्षेत्र पंचायत में 218 सीटों पर 96 के परिणाम घोषित हो चुके हैं। 3 निर्विरोध निर्वाचित हैं। सदस्य जिला पंचायत में कुल 44 सीटों पर अब तक मात्र 2 के परिणाम घोषित हुए हैं। जिला पंचायत में जीत दर्ज कराने वाले कोटवाल आलमपुर से जितेंद्र कुमार हैं। जितेंद्र कुमार को 4637 मत प्राप्त हुए हैं। कल्याणपुर और नारसन कला से अरविंद राठी ने 5833 वोटों से अपनी जीत दर्ज की है। मतगणना स्थल पर समर्थकों की भीड़ जुटी हुई है। पुलिस प्रशासन लगातार मतगणना स्थल पर पैनी नजर बनाए हुए है। समय-समय पर आला अधिकारी मतगणना स्थल का जायजा भी ले रहे हैं।
लापता युवक का शव बरामद,हत्या की आशंका
Sat Oct 1 , 2022
लोहाघाट। एक सप्ताह से लापता बिसारी गांव के युवक का शव पुलिस ने पाटी से बरामद कर लिया है। परिजनो ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। संदेह के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। शव मिलने के बाद ग्रामीण भड़क गए और […]

You May Like
-
बंगाली ने फांसी लगा कर दी जान
Pahado Ki Goonj September 15, 2018

