HTML tutorial
HTML tutorial

डेंगू की रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी ने दिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश ।

Pahado Ki Goonj

डेंगू की रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी ने दिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश ।

उत्तरकाशी :- मदन पैन्यूली

डेंगू की रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने गुरुवार को सभी संबधित अधिकारियों की बैठक लेते शहरी औऱ ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। आशा,आंगनबाड़ी, एएनएम,नगर पालिका के कर्मियों को व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये ।जिलाधिकारी ने डेंगू मरीजों के इलाज के लिए जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी व पीएचसी में आइसोलेशन बेड तैयार करने एवं पर्याप्त मात्रा में मेडिसिन का स्टॉक रखने के निर्देश सीएमओ को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि डेंगू मच्छर का लार्वा साफ पानी में ही पनपता है। इसलिए घरों एवं दफ्तरों में कूलर,टंकी,गमले, टायर अथवा अन्य टूटे फूटे बर्तन,प्लास्टिक सामग्री में रूके पानी की नियमित साफ सफाई के लिए फोटो, वीडियो, पम्पलेट आदि माध्यमों से प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक करें। सार्वजनिक स्थानों पर भी पोस्टर, पम्पलेट, स्टीकर चस्पा किए जाए और डेंगू की रोकथाम में सबकी भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में पानी की निकासी, नालियों की साफ-सफाई, मच्छर मारने के लिए कीटनाशक दवाओं का छिड़काव व फागिंग कराने के साथ ही व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।विद्यालयों में छात्रों को डेंगू के प्रति जाकरूक करने के निर्देश सीईओ को दिए। पंचायतीराज विभाग को सभी ग्राम पंचायतों में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया की रोकथाम हेतु लोगों को जागरूक करने की बात कही। बाल विकास को आंगनबाडी कार्यकत्रियों के माध्यम से बच्चों एवं अभिभावकों को डेंगू,मलेरिया से बचाव के संबध में जानकारी देने को कहा। जल संस्थान को पेयजल टैंकों में नियमित क्लोरिनेशन करने के निर्देश दिए।पर्यटन अधिकारी को निर्देशित किया गया होटल,वाणिज्य संस्थानों को भी डेंगू की रोकथाम को लेकर एडवाइजरी जारी की जाय।जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि अधूरे निर्माण औऱ नव निर्माण कार्य क्षेत्र आदि ऐसी जगहों पर जहां डेंगू मच्छरों के पनपने का अधिक खतरा रहता है वहां अभियान के तौर पर पानी को जमा होने से रोका जाए। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने बाहरी राज्यों के हाई रिस्क क्षेत्रों से आ रहे लोगों का कोविड टेस्टिंग कराने के भी निर्देश सीएमओ को दिए।
बैठक में सीएमओ डॉ केएस चौहान,एआरटीओ मुकेश सैनी,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल,अधिशासी अभियंता सिचाई प्रेम सिंह रावत,अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह( से. नि.)से सेना के जोनल रिक्रूटिंग ऑफिसर मेजर जनरल एन.एस. राजपुरोहित ने की मुलाकात

राजभवन देहरादून ukpkg.com,राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में सेना के जोनल रिक्रूटिंग ऑफिसर मेजर जनरल एन.एस. राजपुरोहित ने मुलाकात की। उन्होंने अग्निपथ योजना के तहत अगस्त एवं सितम्बर माह में राज्य में होने वाली भर्तियों के सम्बन्ध में राज्यपाल के समक्ष विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। राज्यपाल ने […]

You May Like