HTML tutorial
HTML tutorial

सीएम धामी ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण

Pahado Ki Goonj

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गढ़वाल मंडल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा किया। सीएम ने देवप्रयाग, तोताघाटी, तीनधारा, कौड़ियाला, ऋषिकेश, रानीपोखरी, नरेन्द्रनगर, फकोट और चंबा के आपदा ग्रस्त इलाकों का सर्वेक्षण किया, जिसके बाद उन्होंने हाईवे को तीन भीतर के अंदर खोलने के निर्देश दिए। साथ ही सीएम ने जल्द से जल्द संचार सेवा बहाल करने को भी कहा।
उत्तराखंड में इनदिनों बारिश आफत बनकर बरस रही है। जगह-जगह भूस्खलन होने से सड़क मार्ग बाधित हैं। नदी-नालों का उफान भी लोगों को डरा रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश ने काफी नुकसान पहुंचाया है। आलम ये है कि ऋषिकेश से श्रीनगर जाने का मार्ग बंद हो चुका है। देवप्रयाग और नरेंद्र नगर के निकट सड़क टूटने के कारण मसूरी होते हुए श्रीनगर जाना पड़ रहा है। इसके अलावा भी कई अन्य स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। इन स्थानों को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया जा चुका है।इसे देखते हुए आज मुख्यमंत्री ने हवाई दौरा कर आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने के साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ,कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और मुख्य सचिव एसएस संधु भी थे।सीएम धामी ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गढ़वाल मंडल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा किया। सीएम ने देवप्रयाग, तोताघाटी, तीनधारा, कौड़ियाला, ऋषिकेश, रानीपोखरी, नरेन्द्रनगर, फकोट और चंबा के आपदा ग्रस्त इलाकों का सर्वेक्षण किया, जिसके बाद उन्होंने हाईवे को तीन भीतर के अंदर खोलने के निर्देश दिए। साथ ही सीएम ने जल्द से जल्द संचार सेवा बहाल करने को भी कहा। उत्तराखंड में इनदिनों बारिश आफत बनकर बरस रही है। जगह-जगह भूस्खलन होने से सड़क मार्ग बाधित हैं। नदी-नालों का उफान भी लोगों को डरा रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश ने काफी नुकसान पहुंचाया है। आलम ये है कि ऋषिकेश से श्रीनगर जाने का मार्ग बंद हो चुका है। देवप्रयाग और नरेंद्र नगर के निकट सड़क टूटने के कारण मसूरी होते हुए श्रीनगर जाना पड़ रहा है। इसके अलावा भी कई अन्य स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। इन स्थानों को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया जा चुका है।इसे देखते हुए आज मुख्यमंत्री ने हवाई दौरा कर आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने के साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ,कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और मुख्य सचिव एसएस संधु भी थे।

Next Post

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुंचे रानीपोखरी, दुर्घटनाग्रस्त इलाके का किया निरीक्षण

देहरादून। ऋषिकेश-देहरादून हाईवे पर 27 अगस्त को रानीपोखरी पुल टूटकर ध्वस्त हो गया था। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रविवार को रानीपोखरी के धरासायी पुल को देखने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इतना अधिक पानी भी जाखन नदी में नहीं आया है, जिससे पुल गिर जाए। इसकी प्रमुख […]

You May Like