HTML tutorial
HTML tutorial

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहुंचे देहरादून, शहीद स्मारक पर आंदोलनकारियों को किया नमन

Pahado Ki Goonj

देहरदून। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया देहरादून पहुंच गए हैं। हरिद्वार से दून पहुंचकर वह सबसे पहले शहीद स्मारक पर गए और आंदोलनकारियों को नमन किया। इसके बाद सिसोदिया ने घंटाघर स्थित स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 20 सालों में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल हुआ है।
मनीष सिसोदिया ने सुभाष रोड स्थित होटल में एक निजी संस्था की ओर से आयोजित श्श्प्रिंसिपल कॉन्क्लेवश्श् में शिरकत की और कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कॉन्क्लेव में 250 निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ ही नई शिक्षा नीति और दिल्ली के शिक्षा मॉडल पर अपनी बात रखेंगे।
उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी आम आदमी पार्टी प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधने की रणनीति बनाकर चल रही है। उसका मंसूबा भाजपा को भाजपा के ही पारंपरिक अस्त्रों से चुनौती देने का है। आप की चाल-ढाल बता रही है कि वह राज्य में हिंदुत्व कार्ड, पूर्व सैनिकों और बूथ स्तर तक मतदाताओं में पैठ बनाने का प्रयास कर रही है।
यही वजह है कि आप नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तर्ज पर उत्तराखंड में आने से पहले कुंभ नगरी हरिद्वार में साधु संतों का आशीर्वाद लिया। इससे पहले सिसोदिया कुमाऊं दौरे में कैंचीधाम स्थित विश्व प्रसिद्ध नीम करोली बाबा के दर पर माथा टेकने गए थे।
अब शनिवार को सिसोदिया देहरादून पहुंचे हैं। उनका यह दौरा बेशक छोटा है। लेकिन इस दो दिन के दौरे में वह उत्तराखंड का राजनीतिक मिजाज पता लगाने की कोशिश करेंगे। उनके इस दौरे पर तीसरी धारा की राजनीति करने वालों की भी नजर है। सबसे ज्यादा जिज्ञासा इस बात को जानने की है कि मनीष के इस दौरे में आखिर वे कौन चेहरे होंगे जो आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। बहरहाल, आप ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं। लेकिन सियासी हलकों में चर्चाएं कम नहीं हैं।

Next Post

त्रिवेंद्र अब नए साल में ही होंगे जनता से रूबरू, कोरोना के कारण हैं होम आइसोलेट

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कोरोना संक्रमित होने के बाद उनके संपर्क में आए सभी अधिकारियों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। कोरोना संक्रमित होने के […]

You May Like