वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की जंग अब दिलचस्प और निर्णाय मोड़ पर आ गई है।अमेरिका में राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटों की गिनती अभी जारी है। वोटों की गिनती में फिलहाल रिपब्लिकन पार्टी के जो बाइडन, ट्रंप से आगे हैं। बाइडन जीत के काफी करीब पहुंच गए हैं। रिपब्लिकन के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप(Donald Trump) और उनके प्रतिद्वंद्वी जो बाइडन के बीच मुकाबला कड़ा हो गया है। वोटों की गिनती के मुताबिक, फिलहाल जो बाइडन ने ट्रंप के खिलाफ बढ़त बना ली है। इस साथ ही बाइडन ने अमेरिका के इतिहास में अब तक सबसे अधिक वोट पाने का रिकॉर्ड अपना नाम कर लिया है। इस बीच, ट्रंप ने मतगणना में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। इसको लेकर ट्रंप सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। अमेरिका में चुनाव के नतीजों को लेकर हिंसा की आशंका भी जताई गई है, जिसके लिए सुरक्षा की पुख्ता तैयारियां की गई हैं। व्हाइट हाउस के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
एक दर्जन से अधिक भारतीय अमेरिकियों ने स्टेट लेवल इलेक्शन जीता
Thu Nov 5 , 2020
वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक दर्जन से अधिक भारतीय अमेरिकियों ने स्टेट लेवल इलेक्शन जीत लिया, जिसमें पांच महिलाएं उम्मीदवार शामिल हैं। यह किसी विशेष समुदाय के लिए यह पहला आंकन किया जा रहा है। चुने गए चार भारतीय […]

You May Like
-
आदिवासीयों की समस्या का निदान करंगे मोदी
Pahado Ki Goonj November 17, 2019


