देहरादून। शहर में टैक्सी स्टैंड के पास निर्माणाधीन होटल की चैथी मंजिल से गिरकर एक महिला (38) की मौत हो गई। मजदूरों और होटल मैनेजमेंट के लोगों द्वारा महिला को कम्यूनिटी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
बता दें कि, मसूरी टैक्सी स्टैंड के पास निर्माणाधीन होटल फोर्ट रिजॉर्ट रॉयल ऑर्किड में एक महिला मजदूर कलावती पत्नी खेमचंद निवासी ग्राम गोल्ड थाना कुलपहाड़ जिला महोबा चैथे मंजिल से शटरिंग खिसकने के कारण गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन होटल में मजदूर सुरक्षा के मानकों के अनुरूप कार्य नहीं कर रहे हैं। इस दिशा में संबंधित विभाग के ठेकेदार के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। मसूरी पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन होटल के द्वारा मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण से निर्माण को लेकर मानचित्र स्वीकृत कराकर निर्माण करवाया जा रहा था कि नहीं इसकी जांच की जा रही है। ठेकेदार द्वारा निर्माण के समय सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे कि नहीं इसकी भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर ठेकेदार और होटल मैनेजमेंट की लापरवाही नजर आएगी तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सात लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Wed Sep 2 , 2020
देहरादून। मुनी की रेती पुलिस और एसओजी के द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान के तहत सात लाख की स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्मैक की तस्करी करने वाले दोनों लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। […]

You May Like
-
अफगानिस्तान के लिए भारत ने की 116 परियोजनाओं की घोषणा
Pahado Ki Goonj September 22, 2017


