अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा है कि वह बंबई उच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हैं. गौरतलब है कि अदालत ने अक्षय अभिनीत फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ से चार विवादित दृश्यों को हटाने के बाद प्रदर्शन की इजाजत दे दी है. अधिवक्ता अजय कुमार वाघमारे ने पीठ के समक्ष एक याचिका दायर कर फिल्म से ‘एलएलबी’ शब्द और उन दृश्यों को हटाने की मांग की थी जिनसे वकीलों की छवि गलत ढंग से पेश हो रही थी. वाघमारे ने दलील दी कि फिल्म का ट्रेलर जो सोशल मीडिया पर भी उपलब्ध है उसे देखकर ऐसा लगता है कि इसमें भारत की वर्तमान न्यायिक प्रणाली का ‘मजाक’ उड़ाने का प्रयास किया गया है.
राहुल-अखिलेश ने मेरठ की रैली में मोदी पर किया पलटवार
Wed Feb 8 , 2017
मेरठ शहर, मेरठ दक्षिण व मेरठ कैंट सीटों से सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में नौचंदी मैदान में हुई साझा चुनाव रैली में राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार यूपी चुनाव में तो सपा-कांग्रेस गठबंधन के पक्ष में आंधी चल रही है. युवा शक्ति इस […]

You May Like
-
देश को हड़ताल करने वालों ने खोकला कर दिया
Pahado Ki Goonj December 24, 2018


