HTML tutorial
HTML tutorial

हरिद्वार हुआ कोरोना मुक्त, सभी 7 मरीज हुए स्वस्थ

Pahado Ki Goonj

देहरादून। प्रदेश में कोरोना महामारी को हराने के लिये स्वास्थ्य विभाग लगातार जुटा हुआ है। हरिद्वार में अभी तक कोरोना संक्रमण के कुल सात मामले सामने आये थे। स्वास्थ्य विभाग की मेहनत के बाद आज हरिद्वार पूरी तरफ से कोरोना मुक्त हो गया है। सभी संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। हरिद्वार जिले में आज स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लोगों के लिये राहत भरी खबर सामने आयी है। हरिद्वार में अब कोरोना का एक भी मामला नहीं है। हरिद्वार के मेला हॉस्पिटल से कोरोना के सभी सात मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। ऐसे में अब हरिद्वार जिला जल्द ही रेड जोन से बाहर आ सकता है। हरिद्वार जिलाधिकारी सी रविशंकर और सीएमओ सरोज नैथानी ने उपचार में जुटी टीम के कार्यों की सराहना की है। उनका हौसला बढ़ाते हुए सीएमओ सरोज नैथानी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना संक्रमितों के इलाज में लगातार जुटी हुई है. इन्हीं कोरोना वॉरियर्स की मेहनत के चलते हरिद्वार फिर से कोरोना मुक्त हो पाया है।

Next Post

केदारनाथ धाम में कपाट खुलने से अब तक नहीं पहुंचा कोई श्रद्धालु, 29 अप्रैल को खुले थे कपाट

रुद्रप्रयाग । भगवान केदारनाथ धाम के कपाट खुले 15 दिन से उपर गुजर गए किंतु इस अवधि में एक भी भक्त केदारधाम नहीं पहुंच सका। यह भी केदारनाथ यात्रा के इतिहास में हमेशा दर्ज रहेगा। जिस धाम में दर्शनों को एक ही दिन में 30 हजार लोग घंटों लाइन में […]

You May Like