HTML tutorial
HTML tutorial

ओलावृष्टि के साथ बारिश-बर्फबारी और बिजली गिरने का अलर्ट, हिमस्खलन का भी खतरा

Pahado Ki Goonj

देहरादून। उत्तराखंड के कई इलाकों में आज ओले गिर सकते हैं। कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार आज ज्यादातर इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।
कुछ इलाकों में गरज और चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। इन सभी जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी होने का अनुमान है।पर्वतीय क्षेत्रों में ओले गिरने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 27 मार्च को तेज गर्म हवाओं और बारिश, बर्फबारी के कारण कई पहाड़ी इलाकों में हिमस्खलन भी हो सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर की अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में आशंका ज्यादा है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने सरकारी अधिकारियों को आवश्यक एहतियाती उपाय करने की सलाह दी है।

Next Post

भारत में ऋषिमुनियों ने आदि काल से क्वारेंटाईन से बचाऊ के लिये हवन किये

p Views: 505

You May Like