HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तरकाशी :-” बेटी बचाओ “बेटी पढाओ” के अंतर्गत कथक नृत्य थिएटर कार्यशाला का आयोजन

Pahado Ki Goonj

उत्तरकाशी :-  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत कथक नृत्य थिएटर कार्यशाला का आयोजन । उत्तरकाशी  : ( मदनपैन्यूली )

सोमवार को जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने श्री देव सुमन सभागार में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” के अन्तर्गत  कथक नृत्य, थिएटर कार्यशाला प्रशिक्षण का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया इस मौके श्रीमति अनुकृति शर्मा चौहान भी मौजूद रही 

कार्यशाला मे करीब 50 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया महशूर कथक नृत्य प्रशिक्षक सदानंद ने  प्रतिभागियों को कथक की प्रारम्भिक जानकारियां प्रदान की व  जिलाधिकारी डा.श्रीआशीष चौहान ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को कथक के बेहतर मंच को प्रदान करना है ताकि व्यक्तित्व के विकास मे इस तरह की कार्यशालाएं प्रतिभागियों को अग्रसित कर सके राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभागी अपनी प्रतिभा उजागर कर सके  उन्होनें कहा आगामी अन्य दिनों मे भी कथक की कार्यशालाएं आयोजित की जायेगी ओपन कार्यशाला मे अधिक से अधिक प्रतिभागी प्रतिभाग करे व अपने होनर को ऊचाईयों के मुकाम तक पहुंचाये 

 यह भी पढें 

कार्यशाला मे जिला कार्यक्रम अधिकारी विक्रम सिंह, जिलाधिकारी व्यक्तित्व सहायक राजेश पैन्यूली  , रेनू भण्डारी सुपरवाइजर बाल विकास विभाग, पुनीता राणा, मंजू गुसाईं, सन्तोष सकलानी, कथक प्रशिक्षक मोहम्मद अली, बन्दुप्रिय सरकार, पारूल शर्मा, सुजाता भास्कर सहित अन्य  मौजूद थे

Next Post

          Views: 488

You May Like