HTML tutorial
HTML tutorial

बाजार में लगी आग से लाखों का नुकसान,

Pahado Ki Goonj

बीच बाजार में लगी आग से लाखों का नुकसान,

पुरोला उत्तरकाशी :-पुरोला बाजार में देर शाम एक रजाई गद्दे की दुकान में आग लग गई।करीब 5 बजकर 30 मिनट पर मन्दिर मार्ग पर स्थित रजाई गद्दे के गोदाम में आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया।, आग का सम्भावित कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है । आस पास के दुकानदार दुकाने खाली करने में जुटे हैं ।
मन्दिर मार्ग से सटे यूनियन बैंक के पास आमिर की रजाई गद्दे की दुकान है, दुकान के नीचे जमीनी तल पर आमिर ने गोदाम बना रखा है, मोरी रोड से लगे प्रथम तल पर आमिर की दुकान से लगी आग के कारण अन्य दुकानों व यूनियन बैंक में आग का धुआं भरने से दुकानदार व बैंक कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई है, दुकानदार अपनी दुकानों को खाली कर रहे हैं, गोदाम का रास्ता सँकरा होंने से बचाव कार्य मे दिक्कत आ रही है । यद्यपि फायर ब्रिगेड टीम मौके पर आग लगने की सूचना मिलते ही पहुंच गई पर टीम के पास आग बुझाने के लिय केवल हाउस रील होने से आग पर त्वरित काबू पाने में दिक्कत आ रही है । खबर लिखे जाने तक आग पर आँशिक रूब से काबू पा लिया गया ।

Next Post

मोबाइल को रसोई घर से करें बाय बाय, नहीं तो होगी हाय हाय

www.ukpkg.comन्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल की ओर से शुप्रभात ,सुबह की राम राम। https://youtu.be/xHQYgcCS8QY ☝☝देखें कि अब मोबाइल फोन रसोई घर में नहीं रखें नहीं बात करें। क्योंकि जब फोन की घंटी बजती है तो वह पेट्रोल की तरह गैस को भी आकर्षित करती है जिससे धमका हो सकता है। […]

You May Like