HTML tutorial
HTML tutorial

क्रिकेटर अभिमन्यु के घर हुई लूट मामले में पुलिस के हाथ खाली

Pahado Ki Goonj

देहरादून । राजपुर रोड स्थित अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के संचालक आरपी ईश्वरन के यहां हुई करोड़ों की लूट के मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। हालांकि, पुलिस शहरभर के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। उधर, पुलिस का काम आसान करते हुए एकेडमी संचालक की बेटी पल्लवी ने दिल्ली में बैठे-बैठे ही अपने पिता के घर से लूटे गए आईफोन-7 की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस को दी है। अभी तक की जांच पड़ताल और बयानों में विरोधाभास होने से मामला पुलिस की मुश्किलें बढ़ा रहा है। हालांकि, पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर जांच आगे बढ़ाई है। गौरतलब है कि रविवार रात पश्चिम बंगाल क्रिकेट टीम के कैप्टन अभिमन्यु ईश्वरन के घर पड़ी डकैती के मामले का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। जांच पड़ताल में पता चला है कि लूट के दौरान एक बदमाश ने कहा था कि वह उन्हें सालों से जानता है. कुछ साल पहले वह उनकी एकेडमी में एडमिशन के लिए आया था, लेकिन 5 लाख रुपये की फीस की वजह से उसका एडमिशन नहीं हो सका। उस बदमाश में ईश्वरन से यह भी कहा कि वह उसके पूरे परिवार के बारे में जानता है। उसका बेटा कहां है यह भी जानता है. ऐसे में पुलिस लूट की वजह पुरानी रंजिश की आशंका जता रही है। इस लूटकांड में पुलिस ने अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के संचालक ईश्वर की पत्नी बेल ईश्वरन, नौकर आनंद और भवान सहित बंगले में तैनात सुरक्षा गार्ड राजेंद्र के बयान भी दर्ज किए हैं। लेकिन कुछ बयानों में विरोधाभास की स्थिति होने पर पुलिस उलझती नजर आ रही है। इस मामले में पुलिस की 8 टीमें लगी हुई हैं।

Next Post

बाल संरक्षण आयोग ने जताई थी मानव अंग तस्करी की आशंका, शिक्षा सचिव ने की खारिज

देहरादून। इस साल मार्च में एक बच्चे की पीट-पीटकर हत्या की वजह से सुर्खियों में आया ऋषिकेश का चिल्ड्रन होम अकेडमी स्कूल एक बार फिर गलत वजहों से चर्चा में है। शनिवार को इसी स्कूल में आठवीं क्लास के छात्र की बीमारी से मौत हो गई। इसके बाद यहां निरीक्षण […]

You May Like