HTML tutorial
HTML tutorial

पवाणी अग्निकांड: पीड़ित परिवारों की मदद को आगे आया रेडक्रॉस, तत्काल भेजे 16 किचन सेट **प्रशासन को सौंपी राहत सामग्री, प्रभावित परिवारों के लिए टेंट, तिरपाल और कंबल भी भेजे जाएंगे**

Pahado Ki Goonj

# पवाणी अग्निकांड: पीड़ित परिवारों की मदद को आगे आया रेडक्रॉस, तत्काल भेजे 16 किचन सेट

**प्रशासन को सौंपी राहत सामग्री, प्रभावित परिवारों के लिए टेंट, तिरपाल और कंबल भी भेजे जाएंगे**

**उत्तरकाशी।**

जनपद के मोरी विकासखंड के पवाणी गांव में हुए अग्निकांड के बाद प्रभावित परिवारों की मदद के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी ने तत्परता दिखाते हुए राहत का हाथ बढ़ाया है। घटना की जानकारी मिलते ही रेडक्रॉस ने पीड़ित ग्रामीणों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की पहल शुरू कर दी।

रेडक्रॉस सोसाइटी की जिला शाखा के चेयरमैन माधव जोशी ने बताया कि राज्य चेयरमैन ओंकार बहुगुणा के निर्देश पर प्रभावित परिवारों की मदद के लिए 16 किचन सेट तत्काल उपलब्ध कराए गए हैं। राहत सामग्री आपदा प्रबंधन विभाग को सौंप दी गई है, ताकि इसे अग्निकांड से प्रभावित परिवारों तक पहुंचाया जा सके।

उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों की जरूरतों को देखते हुए प्रशासन की मांग पर राज्य शाखा की ओर से फैमिली टेंट, तिरपाल और कंबल भी भेजे जाएंगे। इन राहत सामग्रियों से आग की घटना में प्रभावित हुए परिवारों को शुरुआती कठिन समय में काफी मदद मिलेगी।

अग्निकांड की इस घटना के बाद रेडक्रॉस की त्वरित पहल ने एक बार फिर आपदा के समय जरूरतमंदों के साथ खड़े रहने की मानवीय भावना को सामने रखा है।

Next Post

पवाणी में आग ने मचाई तबाही, जिंदगीभर की कमाई राख अग्निकांड से कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, गांव में पसरा मातम; प्रभावितों ने प्रशासन से मांगी मदद

पवाणी में आग ने मचाई तबाही, जिंदगीभर की कमाई राख अग्निकांड से कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, गांव में पसरा मातम; प्रभावितों ने प्रशासन से मांगी मदद उत्तरकाशी । मदन पैन्यूली    सीमांत क्षेत्र के पवाणी गांव में मंगलवार को हुए भीषण अग्निकांड ने कई परिवारों को गहरे […]

You May Like