HTML tutorial

Goodnews,नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण और उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न जानिए सभी समाचार

Pahado Ki Goonj

 

“मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में पोषण अभियान संबंधी बैठक आयोजित”

“102 कुपोषित बच्चों की हुई जांच, 27 बच्चे आए सामान्य श्रेणी में”

“मुख्य विकास अधिकारी ने दिए आधार कैंप लगाने एवं पोषण ट्रैकर ऐप में शत-प्रतिशत प्रविष्टि के निर्देश”

“सुपरवाइजरों को पोषण ट्रैकर ऐप हेतु डिजिटल प्रशिक्षण दिलाए जाने के निर्देश”

मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में शनिवार 30 अगस्त, पोषण अभियान से संबंधित बैठक विकास भवन में आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए की जिन बाल विकास परियोजनाओं में बच्चों एवं महिलाओं के आधार कार्ड नहीं बने हैं अथवा संशोधन की आवश्यकता है, वहाँ शीघ्र ही आधार कैंप लगाए जाएँ। कहा कि पोषण अभियान के अंतर्गत पोषण ट्रैकर ऐप में दर्ज की जाने वाली सभी सूचनाओं को शत-प्रतिशत एवं त्रुटिरहित दर्ज किया जाए और साथ ही परियोजनाओं में कार्यरत सुपरवाइजर को पोषण ट्रैकर ऐप के संचालन हेतु डिजिटल प्रशिक्षण दिलाया जाए।

बैठक में बाल विकास अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में चिन्हित 102 कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों की जांच आरबीएसके टीम द्वारा कराई गई। जांच में पाया गया कि इनमें से 27 बच्चे कुपोषण व अति कुपोषण से सामान्य श्रेणी में आ गए हैं। शेष बच्चों को विस्तृत जांच हेतु सीएचसी, पीएचसी, डीएच एवं पीएच में भेजा गया है।

बैठक में बाल विकास अधिकारी संजय गौरव, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं जिला समन्वयक आशीष नेगी उपस्थित रहे।

– आगे पढ़े

“नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न”

आज सोमवार 01 सितम्बर को जनपद टिहरी गढ़वाल में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह जिला पंचायत कार्यालय के सभागार, नई टिहरी में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, विधायक देवप्रयाग विनोद कण्डारी, विधायक प्रतापनगर विक्रम सिंह नेगी, विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नई टिहरी मोहन सिंह रावत, अध्यक्ष नगर पालिका चम्बा शोभनी धनोला, पूर्व विधायक विजय पंवार एवं धन सिंह नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, कांग्रेस के राकेश राणा सहित अनेक जनप्रतिनिधि मंच पर उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण एवं उपाध्यक्ष मानसिंह रौतेला को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके उपरांत अध्यक्ष इशिता सजवाण ने उपस्थित सभी निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। कुल 45 सदस्यों में से 43 सदस्यों ने शपथ ली।

बता दे कि एक सदस्य की शपथ पर मा. न्यायालय द्वारा रोक लगाई गई है, जबकि एक अन्य सदस्य अत्यधिक बारिश के कारण शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित नहीं हो पाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, जिला पंचायतीराज अधिकारी एम. एम. खान, ए.एम.ए. जिला पंचायत श्री भागवत पाठनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा गरिमामयी एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न किया गया।

–  आगे पढ़ें

“आपदा प्रभावित गेंवाली में स्वास्थ्य विभाग ने किया ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण”

“भिलंगना स्वास्थ्य टीम ने आपदा प्रभावित क्षेत्रवासियों को दी स्वास्थ्य सेवाएँ”

विकासखंड भिलंगना के दूरस्थ ग्राम गेंवाली में पिछले सप्ताह अति वृष्टि के कारण आई आपदा से प्रभावित ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच हेतु जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा निर्देश दिए गए, जिसके क्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सीय टीम भेजी गई।

मुख्य चिकित्साधिकारी टिहरी गढ़वाल डा. श्याम विजय ने अवगत कराया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिलखी से स्वास्थ्य टीम को शनिवार को रवाना किया गया, मार्ग अवरुद्ध होने के कारण टीम प्रभावित क्षेत्र तक नहीं पहुँच पाई। मार्ग सुचारु होने के उपरांत रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्राम गेंवाली पहुँचकर आपदा प्रभावित ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

इस दौरान गेंवाली में 100 से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यक दवाइयों निशुल्क वितरित की गयी। साथ ही नवजात शिशुओं का टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं की जाँच की गयी जिससे गाँववासियों द्वारा ससमय स्वास्थ्य सुविधा मिलने पर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही, ग्रामीणों को स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल एवं मौसमी बीमारियों से बचाव संबंधी परामर्श भी प्रदान किया गया।

इस स्वास्थ्य टीम में डॉ० श्रीयांस पैनुली, डा० अनुभव कुड़ियाल, अनिल फार्मेसी अधिकारी, अर्जुन बिष्ट सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, अर्जुन पंवार नर्सिंग अधिकारी, मिनाक्षी जाखेड़ी स्वास्थ्य कार्यकर्ती, राम लाल वार्ड बॉय तथा विनोद महर सम्मिलित रहे। टीम द्वारा सभी प्रभावित ग्रामीणों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएँ एवं परामर्श प्रदान किया गया।

– आगे पढ़ें

“14 दिवसीय कयाकिंग प्रशिक्षण कोर्स सफलतापूर्वक सम्पन्न”

आज, सोमवार को जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रांगत टिहरी झील में जिला पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित 14–दिवसीय कयाकिंग प्रशिक्षण कोर्स सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह विशेष प्रशिक्षण बालिकाओं/लड़कियों के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें प्रतिभागियों को कयाकिंग के विभिन्न तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने जल क्रीड़ा सुरक्षा, बचाव तकनीक, नदी में संतुलन बनाने की कला, एवं प्रतियोगितात्मक कयाकिंग की बारीकियाँ सीखीं। कोर्स के अंत में सभी प्रतिभागियों ने व्यावहारिक अभ्यास कर अपने प्रशिक्षण का सफल प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए तथा उन्हें भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षक भूपेंद्र सिंह, ऋषि राणा, प्रियंका सहित सभी प्रशिक्षु, आईटीबीपी के अधिकारी एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

– आगे पढ़ें

‘‘अपर जिलाधिकारी टिहरी अवधेश कुमार सिंह ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी लोगों की समस्याएं।‘‘

‘रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन हमारे राष्ट्रीय  गान का सम्मान करते हुए नसीहत दे रहे हैं

 

‘मुख्यमंत्री आदेशानुसार, जनता से सीधे संवाद में दिखी प्रशासन की प्रतिबद्धता’’

टिहरी गढ़वाल अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह द्वारा सोमवार, 01 सितंबर 2025 को जिला सभागार नई टिहरी में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में जनसुनवाई की गई। इस मौके पर विभिन्न विभागों की 18 जन समस्याएं दर्ज की गई, जिनमें पुनर्वास, लोनिवि, नगरपालिका, जल संस्थान, वन विभाग आदि शामिल हैं।

अपर जिलाधिकारी ने अधिकांश शिकायतों का निस्तारण करते हुए सीएम हेल्पलाइन और जनता दर्शन में प्राप्त लम्बित शिकायतों की भी समीक्षा की तथा सभी समस्याओं पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए उनका शीघ्र समाधान करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

दर्ज शिकायतों में तहसील प्रतापनगर के ग्राम ग्वाड पो० ओखला पटटी रैका निवासी पुरुषोत्तम द्वारा अपनी  नातनी कु० सरस्वती पुत्री त्रिलोकीनाथ का परिवार रजिस्ट्र में नाम दर्ज कराने की मांग पर डीपीआरओ का नियमानुसार कार्यवाही कर सम्बन्धित को अवगत कराने के निर्देश दिए गए। तहसील जाखणीधार के ग्राम गेंवली
निवासी विरेन्द्र सेमवाल द्वारा गत वर्ष की आपदा में क्षतिग्रस्त मकान का मुआवजा अभी तक न मिलने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी टिहरी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

बौराडी सेक्टर- 9 C मकान नं०- 9C E-1 निवासी राजेश्वरी डंगवाल द्वारा उपर की मंजिल से पानी टपकने से करंट का खतरा बने होने की शिकायत पर पुनर्वास विभाग को प्रकरण की जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये, विकासखण्ड जौनपुर के सत्यों सेमवाल गांव की सुशीला देवी द्वारा अत्यधिक बरसात के कारण आवासीय भवन में जलभराव होने से उनके रहने की तथा आर्थिक सहायता दिलाये जाने की मांग पर तहसीलदार धनोल्टी को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

इसके अलावा जनता मिलन कार्यक्रम में शिकायतकर्ता कैलाश चन्द्र जोशी ने पुनर्वास कार्यालय नई टिहरी द्वारा नियम के विरुद्ध लॉटरी के माध्यम से आंवटित कृषि एवं आवासीय भूखण्डों के सम्बन्ध मे कार्यवाही करने, नरेश पंवार अध्यक्ष-भाजपा नैनबाग मण्डल द्वारा राजकीय इण्टर कॉलेज गरखेत में माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा जौनपुर क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास मंच गरखेत  मेले को राजकीय मेला के घोषित किये जाने की मांग की गयी।

इस मौके पर एसडीएम टिहरी संदीप, अधिशासी अभियंता जन निगम, जन संस्थान, सिंचाई, पुनर्वास सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भौतिक/वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

– आगे पढ़ें

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल कल दिनांक 02 सितम्बर, 2025 (मंगलवार) को प्रतापनगर में आयोजित होने वाले तहसील दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी।

तहसील दिवस, ब्लॉक मुख्यालय के सभागार (बीडीओ ऑफिस परिसर में) में प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगा।

 

Next Post

Good news सी एम धामी ने खटीमा मसूरी मे गोली कांड में शहीद हुए राज्य आंदोलन को नमन किया जानिए अन्य

*LIVE: आई०आई०टी० कानपुर के सहयोग से हेमवती नन्दन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में स्थापित ‘साथी केन्द्र’ का शुभारम्भ* https://youtube.com/live/Thij7_eVU5c?feature=share गंगा का जलस्तर बढ़ने पर घाटों के किनारों पर मुनादी करवाई जा रही है। नगर पंचायत तपोवन, टिहरी गढ़वाल। आगे पढ़ें : *सीएम धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को […]

You May Like