HTML tutorial

केदारनाथ यात्रा की हेल्पलाइन जारी,सोनप्रयाग में वैली ब्रिज बनाये जाने हेतु ली जा है सेना की मदद

Pahado Ki Goonj
pkg (1)        अख़बार पढ़िए
देहरादून, ukpkg.com सचिव, आपदा प्रबन्धन एंव पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि दिनाँक 31.07.2024 को अतिवृष्टि के कारण अवस्थापना को भारी क्षति पहुँची है। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा इस आपदा के कारण केदारनाथ तथा केदारनाथ यात्रा मार्ग पर फंसे लोगों के रेस्क्यू के लिए पूरी क्षमता के साथ खोज बचाव तथा राहत कार्य कराये जाने के निर्देश दिये गये है।

      मुख्यमंत्री के द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में दिनांक 03.08.2024 को सांय 05ः00 बजे तक केदारनाथ धाम से 58 लोगों को, भीमबली तथा लिंचोली से 1849 लोंगों को तथा चीड़बासा (गौरीकुण्ड) से 75 लोगों को, इस प्रकार कुल 1982 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया है। भीमबली तथा लिंचोली से लगभग 455 लोगों को चौमासी-कालीमठ के रास्ते निकाला गया है तथा गौरीकुण्ड से सोनप्रयाग हेतु लगभग  6662 लोगों को सकुशल निकाला गया है। इस प्रकार दिनाँक 01.08.2024 से 03.08.2024 तक कुल 9099 लोगों को सकुशल निकाला गया है।
रेस्क्यू तथा खोजबचाव का कार्य लगातार जारी है।

      केदारनाथ तथा रास्ते में उपर की और लगातार घने बादल छाये है तथा इस कारण रेस्क्यू कार्य में लगातार व्यवधान हो रहा है। भारतीय वायुसेना द्वारा उपलब्ध कराया चिनूक हैलीकॉप्टर मौसम खराब होने के कारण अभी तक एक भी उड़ान नहीं भर पाया है। एमआई-17 हैलीकॉप्टर द्वारा खराब मौसम के कारण अभी तक केवल 3 उड़ान भरी जा सकी है, तथा केवल 60 लोगों को रेस्क्यू किया जा सका है।       राज्य सरकार द्वारा छोटे हैलीकॉप्टरों से रेस्क्यू का कार्य किया जा रहा है। दिनांक 04.08.2024 को लगभग 400 लोगों को केदारनाथ जी से लिंचौली तक पैदल लाकर लिंचौली से इनको हैलीकॉप्टर के माध्यम से चारधाम हैलीपेड, सिरसी हैलीपेड आदि स्थानों पर लाया गया है। वर्तमान में रेस्क्यू कार्य हेतु 05 हैलीकॉप्टर लगाए गए हैं। आज दिनाँक 04.08.2024 लिंचौली तथा भीमबली से लगभग 560 लोगों को तथा केदारनाथ से 80 लोगों को इस प्रकार कुल 640 लोगों का रेस्क्यू किया गया है।

       इस प्रकार दिनाँक 04.08.2024 तक सांय तक श्री केदारनाथ धाम से 138 लोगों को लिंचौली और भीमबली से 2409 लोगों को तथा चीड़बासा (गौरीकुण्ड) से 75 लोगों को इस प्रकार कुल 2622 लोगों को एयरलिफट किया गया है तथा चारधाम हैलीपेड, सिरसी हैलीपेड आदि स्थानों पर लाया गया है। भीमबली तथा लिंचौली से पैदल मार्ग से अब तक कुल 567 लोगों को चौमासी कालीमठ तक लाया गया है। इसी प्रकार गौरीकुण्ड से सोनप्रयाग तक कुल 7185 लोगों को वापस लाया गया है। इस प्रकार दिनाँक 04.08.2024 को सांय 05ः00 बजे तक कुल 10374 लोगों को वापस लाया गया है।

      वर्तमान में गौरीकुण्ड से सभी को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। गौरीकुण्ड में कोई भी यात्री शेष नहीं है। वर्तमान में वहाँ पर रहने वाले स्थानीय निवासीगण, दुकानदार, डोली पालकी संचालक, घोड़े खच्चर संचालक आदि रह रहें हैं। भीमबली तथा लिंचौली से भी अधिकांश यात्रियों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। लिंचौली में लगभग 50 यात्री रूके है। केदारनाथ धाम में लगभग 350 यात्री रूके हुए हैं। केदारनाथ धाम में लगभग 350 लोगों के अलावा तीर्थ पुरोहित, स्थानीय दुकानदार, स्थानीय निवासी, पालकी डोली संचालक, घोड़े खच्चर संचालक आदि भी है। जो भी लोग नींचे आना चाहते हैं, मुख्यमंत्री द्वारा उनको भी आवश्यकतानुसार रेस्क्यू किये जाने के निर्देश दिये गये है।

सभी आवश्यक स्थानों पर खाद्य सामग्री की लगातार की जा रही है पर्याप्त आपूर्ति
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा केदारनाथ यात्रामार्ग पर रूके हुए लोगों को खाने पीने तथा आश्रय की समुचित व्यवस्था बनाए जाने के निर्देश दिये गए है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर केदारनाथ यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर रूके लोगों को खाने पीने की समुचित व्यवस्था कराई जा रही है। तथा इनके रूकने हेतु आश्रय की व्यवस्था की जा रही है। इन सभी स्थानों पर खाद्य सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। सोनप्रयाग में अभी तक 12600 खाने के पैकेट 10570 पानी की बोतल, 1000 फ्रूटी, 1000 बिस्किट के पैकेट वितरित किये गये हैं तथा 1198 लोगों को लंच तथा 250 लोगों को डिनर की व्यवस्था करायी गई है। सिरसी में 3200 खाने के पैकेट तथा 12860 पानी की बोतल इसी प्रकार मुनकटिया, गौरीकुण्ड चारधाम हैलीपैड चौमासी, केदारनाथ हैलीपेड पर अब तक लगभग 18650 खाने के पैकेट तथा 27930 पानी की बोतल वितरित की गयी है। वर्तमान में केदारनाथ जी में 15 से अधिक दिनों हेतु खाद्य सामग्री उपलब्ध है, भीमबली में 7 कुन्तल चावल, 2.50 कुन्तल आटा,2.50 कुन्तल दाल, 7 ज्ञह चायपत्ती पर्याप्त मात्रा में पानी की बोतल, मसालें, ड्राईफूट आदि सामग्री 02.08.2024 से 03.08.2024 तक हैलीकॉप्टर की मदद से पहुँचाई गयी है। इसी प्रकार चौमासी में दिनाँक 03.08.2024 को 50 किलो  आटा, 50 किलो चावल, 50 किलो आलू 5 किलो नमक, 10 किलो नमक, 10 किलो तेल, 10 किलो दाल, 30 किलो चीनी, 888 पानी की बोतल तथा अन्य सामग्री पहुँचायी गयी है।

 

खोज -बचाव कार्य में तेजी लाये जाने हेतु बढ़ायी गयी मानव शक्ति
मुख्यमंत्री के द्वारा खोज बचाव तथा राहत कार्य में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में खोज-बचाव तथा राहत कार्यों में मानव शक्ति बढ़ायी गयी है। दिनांक 03.08.2024 तक खोज व बचाव तथा राहत कार्य में कुल 882 लोग कार्य कर रहे थे। दिनांक 04.08.2024 को इसमें और 278 लोगों को बढ़ाया गया है। दिनांक 04.08.2024 को खोज-बचाव तथा राहत कार्य में कुल 1160 लोग कार्य कर रहे हैं।
जिन लोगों से उनके परिजनों का सम्पर्क नहीं हो पा रहा है उनकी खोजबीन हेतु चलाया जा रहा है विशेष अभियान
दिनांक 31.08.2024 को हुई अतिवृष्टि के कारण केदारनाथ जी, गौरीकुण्ड तथा केदारनाथ गौरीकुण्ड पैदल यात्रा मार्ग पर दूरसंचार सेवाएं बाधित हुई थी तथा इस कारण कुछ लोगों द्वारा इस बारे में कई तरह की आशंकाएं व्यक्त की जा रही थी। दिनांक 02.08.2024 को केदारनाथ जी में व्हाट्सएप के माध्यम से कॉल करने की सुविधा दी गयी है।

दिनांक 03.08.2024 को गौरीकुण्ड में बीएसएनएल की दूरसंचार सेवा बहाल कर दी गयी है। जिन लोगों से सम्पर्क नहीं होने की बात की जा रही थी, पुलिस द्वारा ऐसे लोगों से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया। दिनांक 03.08.2024 को पुलिस द्वारा सम्पर्क किये जाने पर अधिकांश लोगों से संपर्क हो गया है। पुलिस द्वारा लगातार अन्य लोगों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। यदि किसी व्यक्ति का यात्रा करने वाले उसके परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया है वह जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन द्वारा इस हेतु जारी किये गये दूरभाष नम्बरों पर सम्पर्क कर अपने परिजनों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

हैल्प लाईन नं0-
लैंडलाईन 01364.233727, 297878, 297879,

मोबाइल 7579257572, 8958757335, 7579104738

यदि अभी भी कुछ लोग ऐसे पाये जाते हैं जिनसे सम्पर्क नहीं हो पा रहा है तो उसका एक कारण यह हो सकता है कि वह कहीं रास्ते में हो अथवा उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया हो।

स्निफर डॉग की ली जा रही है मदद-
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ऐसे सभी लोगों से संपर्क किये जाने के निर्देश दिये गये हैं जिनके परिजनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। ऐसे सभी लोगों को कॉल कर सम्पर्क किया जा रहा है तथा अधिकांश लोगों से सम्पर्क हो भी गया है। फिर भी एहतियात के तौर पर मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा वृहत् स्तर पर खोज-बीन के निर्देश दिये गये हैं। मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देश के क्रम में गौरीकुण्ड से केदारनाथ यात्रा मार्ग पर वृहद् स्तर पर खोज-बीन की जा रही है। खोज-बचाव कार्य में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, प्रशासन तथा यात्रा मैनेजमेण्ट टास्कफोर्स के लोगों को लगाया गया है। इनके द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही है। इस कार्य हेतु स्निपर डॉग की भी मदद ली जा रही है।

 

सोनप्रयाग में वैली ब्रिज बनाये जाने हेतु ली जा है सेना की मदद
       सोनप्रयाग में शटल ब्रिज क्षतिग्रस्त हो गया था। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा इस कार्य हेतु सेना की भी मदद लेने हेतु निर्देश दिया गया था। मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में इस हेतु सेना से मदद का अनुरोध किया गया। दिनांक 04.08.2024 से सेना के 141 जवान सोनप्रयाग में ट्राली लगाये जाने हेतु कार्य आरंभ कर दिया गया है। सोनप्रयाग में ट्राली लगाये जाने हेतु सेना के साथ-साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ द्वारा भी सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री  का पशु प्रेम भी प्रदर्शित हुआ
        आपदा की इस घड़ी में मुख्यमंत्री का पशु प्रेम की सामने आया है। मुख्यमंत्री द्वारा पशुओं हेतु भी पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री के निर्देर्शों के क्रम में पूरे केदारनाथ धाम यात्रामार्ग पर घोड़े तथा खच्चरों हेतु पर्याप्त मात्रा में चारा चना, गुड़ आदि उपलब्ध कराया जा रहा है। हेलीकॉप्टर से भी पशुओं हेतु चारा आदि भेजा गया है। पशु चिकित्सा विभाग की 7 टीमें यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर भेजी गयी है जो पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है तथा आवश्यकतानुसार पशुओं का ईलाज आदि कर रही है।

 

रेस्क्यू के दौरान तथा रेस्क्यू के उपरांत स्वास्थ्य परीक्षण  की भी व्यवस्था की गयी है

       रेस्क्यू के दौरान तथा रेस्क्यू के उपरान्त रेस्क्यू किये गये व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किये जाने की व्यवस्था की गयी है। ताकि किसी भी यात्री को स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी होने पर समय पर समुचित ईलाज किया जा सके।

       वर्तमान में चारधाम यात्रा मार्ग पर तथा केदारनाथ धाम में स्थिति सामान्य है। यात्रामार्ग पर तथा केदारनाथ धाम में सभी लोग पुरी तरह से सुरक्षित हैं। राहत एवं बचाव कार्य पूरी तरह सुरक्षित है आगे पढ़ें 

देहरादून दिनांक 03 अगस्त 2024, माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा स्पष्ट निर्देश हैं कि चारधाम यात्रा सुगम, सुव्यवस्थित, और सुरक्षित हो तथा यात्रियों एवं स्थानीय स्टेकहोल्डर्स को कोई समस्या न हो इस व्यवस्था पर कार्य किया जाए।


माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में आयुक्त गढवाल मण्डल विनय शंकर पाण्डेय ने यात्रा ट्रांजिस्ट कैम्प ऋषिकेश में चारधाम यात्रा से जुड़े चारधाम यात्रा जनपद से सम्बन्धित स्टेकहोल्डर्स, हितधारकों एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए हितधारकों की समस्याओं को सुना तथा चारधाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाऐ जाने के सम्बन्ध में सुझाव प्राप्त किए गए।
आयुक्त गढवाल मण्डल की अध्यक्षता में आयेाजित बैठक में चारधाम यात्रा मार्गों एवं धामो हेतु यात्रियों के पंजीकरण के सम्बन्ध मे विचार विमर्श । यात्रा मार्गों एवं धामों में स्थित होटलो, धर्मशालाओ, गेस्ट हाउसों में रूकने वाले यात्रियों की संख्या के आधार पर सुविधा, चारधाम यात्रा मे संचालित होने वाली टूर एंड ट्रेवल्स कम्पनियों, धामो में तीर्थ पुरोहितो के हित में पर्याप्त सुविधा, यात्रियों को धामों में दर्शन कराने की व्यवस्था हेतु पारदर्शिता बनाए रखने, ऋषिकेश एवं हरिद्वार में होटल, धर्मशालाओ, प्रतीक्षालयो मे यात्रियों के रूकने की सुविधा, यात्रा मार्गाे पर जनपदो मे स्थित पर्यटन विभाग/पर्यटन कार्यालयों से अपेक्षित कार्यों, श्री गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर समिति के कार्यों पर विचार विमर्श तथा सुझाव प्राप्त करते हुए यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित हो इस पर स्थानीय स्टेक होल्डर्स, व्यापरियों से विचार विमर्श करते हुए उनके सुझाव की भी प्राप्त किए।
आयुक्त गढवाल मण्डल ने कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखण्ड के साथ ही सम्पूर्ण भारत की महत्वपूर्ण यात्रा है, यात्रा का प्रथम चरण समाप्त हो गया है, सितम्बर के पहले सप्ताह से यात्रियों की संख्या बढ जाती है, तथा सितम्बर एवं अक्टूबर यात्रा के लिहाज से महत्वपूर्ण रहता है। पुरानी यात्रा एवं इस यात्राओं के अनुभवों से यात्रा में किसी प्रकार और अधिक सुगम बनाया जाए। सभी पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया। कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट निर्देश हैं कि चारधाम यात्रा में यात्रियों एवं स्थानीय स्टेकहोल्डर्स को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो तथा किसी के हित प्रभावित न हो।
आयुक्त गढवाल मण्डल ने कहा कि स्टेकहोल्डर्स की समस्याओं एवं सुझावों को नोट कर लिया गया है सम्बन्धित विभागों के सचिवों से विचार-विमर्श कर माननीय मुख्यमंत्री जी के सम्मुख सभी विषय रखे जाएंगे तथा जल्द से जल्द इन पर निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में अध्यक्ष यमुनोत्री मंदिर पुरूषोत्तम दत्त उनियाल, सदस्य गंगोत्री मन्दिर रजनीकांत सेमवाल (प्रतिनिधि मंदिर समिति), गंगा पुरोेहित सभा आशोक सेमवाल, चारधाम संयुक्त संरक्षण समिति अजय पुरी, अध्यक्ष पंडा पंचायत बद्रीनाथ कृष्णकांत, सचिव होटल एसोशिएशन बद्रीनाथ शैलेश ध्यानी, उपाध्यक्ष तीर्थ पुरोहित बद्रीनाथ भास्कर डिमरी, ब्रहा्रमकपाल तीर्थ बद्रीनाथ केन्द्रीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चारधाम तीर्थ पुरोेहित महांपचायत उमेश सती,अपर आयुक्त गढवाल मण्डल नरेन्द्र सिंह क्वीराल आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश शैलेन्द्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश कुमकुम जोशी, यमुनाघाटी होटल ऐसोसिएशन अध्यक्ष शक्ति सिंह राणा, अंकित चौहान, अध्यक्ष होटल ऐसोसिएशन सुभाष सिंह कुमाऊ आदि उपस्थित रहे।

Next Post

ट्रक के हुए ब्रेक फेल,तीन को रौंदा

pkg (1)      🌹 पहाड़ों की गूँज राष्ट्रीय समचार पत्र की खबर पड़ने के लिए उक्त pkg (1)को डाउन लोड कीजियेगा। ट्रक के हुए ब्रेक फेल,तीन को रौंदा ऋषिकेश।मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक ने तीन लोगों को रौंद दिया और इसके बाद सड़क किनारे खड़े […]

You May Like