कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Pahado Ki Goonj

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
– भारत बंद का यमुना घाटी में कोई असर नहीं दिखाई दिया
मदन पैन्यूली बड़कोट। देश मे बढ़ती महंगाई के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस के भारत बंद का असर यमुना घाटी में कहीं दिखाई नहीं दिया। सभी बाजार, कार्यालय, स्कूल तथा कॉलेज सभी पूर्व की भांति खुले रहे।
वहीं दूसरी ओर बड़कोट में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। जिसके बाद बस स्टेशन पर महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
बढ़ती महंगाई के साथ ही पेट्रोल व डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ सोमवार को कांग्रेसी कार्यकर्ता बड़कोट बस स्टेशन पर एकत्रित हुए। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा प्रदर्शन किया। जुलूस प्रदर्शन में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अतोल सिंह रावत, जोगेंदर सिंह चौहान, गुरुदेव सिंह रावत, बलदेव नेगी, हरिमोहन सिह, मीना चौहान, आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल रहे।

Next Post

जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया

जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया ब्रह्म खाल (उत्तरकाशी):जिलाधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रहमखाल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सालय मे ऑपरेशन थिएहटर, लेबर रूम ,दवाई स्टोर ,दवा वितरण, उपस्थित पंजिका आदि का निरीक्षण किया । निरीक्षण के […]

You May Like