मलाला को संयुक्त राष्ट्र का शांति दूत बनाया गया

Pahado Ki Goonj

संरा के महासचिव ऐंतोनियो गुतेरस ने कहा कि मलाला यूसुफजई की महिलाओं, लड़कियों और बाकी सभी लोगों के अधिकारों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के कारण उन्हें शांति दूत के रूप में नामित किया गया है। संयुक्त राष्ट्र (संरा) ने नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई को शांति दूत बनाया है।

मलाला ने कहा उन्हें संरा के शांति दूत के रूप में सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर मैं फिर से सभी लड़कियों को शिक्षा के समान अवसर की अपील करती हूं। उन्होंने कहा, शिक्षा सभी बच्चों को मूलभूत अधिकार है, खासकर लड़कियों के लिए, इसे नकारा नहीं जा सकता है। पाकिस्तान की स्वात घाटी में पैदा हुईं मलाला उस वक्त अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आईं, जब लड़कियों की शिक्षा के अधिकार के लिए लड़ते हुए 9 अक्टूबर 2012 को तालिबान ने उन्हें गोली मार दी।

Next Post

दिल्ली डेयरडेविल्स ने पुणे सुपरजाइंट को हराया

दिल्ली डेयरडेविल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को पुणे में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट को 97 रन से हराकर मौजूदा सत्र की पहली और आईपीएल इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। सैमसन ने आईपीएल 10 के पहले शतक के दौरान 63 गेंद का सामना करते हुए आठ चौकों […]

You May Like