भारतीय महिला हाकी टीम कनाडा से हारी

Pahado Ki Goonj

भारतीय महिला हाकी टीम महिलाओं की हाकी विश्व लीग के दूसरे दौर से पहले कनाडा से अपने दूसरे मैच में 1-3 से हार गयी। कनाडा के लिये निक्की वुडक्रोफ्ट ने आठवें मिनट में मैदानी गोल दागा और 1-0 की बढ़त दिलायी। स्टेफनी नारलैंडर ने दूसरे क्वार्टर में 19वें मिनट में गोल कर बढ़त दोगुनी कर दी।

तीसरे क्वार्टर में मेहमान टीम ने पेनल्टी कार्नर ने गोल किया जिसे गुरजीत कौर ने गोल में तब्दील किया। 34वें मिनट में किये गये इस गोल ने भारतीय टीम को वापसी की उम्मीद जगायी। लेकिन कार्ली जोहानसेन ने 49वें मिनट में तीसरा गोल भारत की उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया।

Next Post

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- देश की सीमाएं सील होंगी

गृह मंत्री सिंह ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा, “देश की सीमाओं की सुरक्षा में सीमा सुरक्षा बल अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर रहा है। यही कारण है कि बीएसएफ के प्रति देश के लोगों का विश्वास और भरोसा बढ़ा है।” एक सवाल पर गृह मंत्री ने कहा, “सीमाएं सील […]

You May Like