चंपावत। जिले में रविवार को सशस्त्र सीमा बल के एक जवान ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल, जवान के आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुट गई है। बहरहाल, उत्तराखंड में सशस्त्र सीमा बल के जवान के खुदकुशी करने से लोगों में ये चर्चा का विषय बना हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक एसएसबी जवान ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस के तमाम आला अधिकारी पहुंच रहे हैं और इसकी जांच कर रहे हैं। हालांकि अभी यह नहीं पता चल पाया है कि आखिर ऐसी क्या बात हो गई कि जवान इस तरह आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ा।
पाले में फिसली कार, अटकी रही यात्रियों की सांसें
Sun Dec 29 , 2019
देहरादून। कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर पाला अधिक होने के चलते हरिद्वार से चकराता घूमने जा रही यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है गाड़ी में सात लोग सवार थे। वहीं गनीमत यह रही की हादसे में सभी यात्री बाल-बाल बच गए। पहाड़ों पर इन दिनों पाला गिरने […]

You May Like
-
एनएसयूआई ने फूंका मैक्स अस्पताल प्रशासन का पुतला
Pahado Ki Goonj September 21, 2020

