
उत्तरकाशी में अपात्र राशन कार्ड सरेंडर की अंतिम तिथि 19 मार्च तक बढ़ी
उत्तरकाशी में अपात्र राशन कार्ड सरेंडर करने की अंतिम तिथि अब 19 मार्च 2026 कर दी गई है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि इसके बाद 20 मार्च से पूरे जिले में राशन कार्ड सत्यापन अभियान चलाया जाएगा।
सत्यापन के दौरान अपात्र पाए जाने पर राशन कार्ड निरस्त कर बाजार दर पर वसूली और एफआईआर की कार्रवाई भी की जाएगी। प्रशासन ने सभी अपात्र परिवारों से स्वेच्छा से राशन कार्ड सरेंडर करने की अपील की है।

