बुद्ध पूर्णिमा मार्गशीर्ष शुक्ल चतुर्दशी पूरे दिन रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग

Pahado Ki Goonj

पंचांग 11 दिसंबर: मार्गशीर्ष शुक्ल चतुर्दशी, आज पूरे दिन रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग

व्रत लेने वालों को आज व्रत लेना चाहिए।

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 20, शक संवत् 1941, मार्गशीर्ष शुक्ला, चतुर्दशी, बुधवार, विक्रम संवत् 2076। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 26, रवि-उल-आखिर 13, हिजरी 1441 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 11 दिसम्बर सन 2019 ई॰।

सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक।

चतुर्दशी तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 59 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ। सिद्धि योग अपराह्न 03 बजकर 20 मिनट तक उपरांत साध्य योग का आरंभ।

वणिज करण पूर्वाह्न 10 बजकर 59 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय दिल्ली 11 दिसंबर: सुबह 06 बजकर 44 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय दिल्ली 11 दिसंबर: शाम 05 बजकर 14 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्तः
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 22 मिनट से 03 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि में 12 बजकर 06 मिनट से मध्यरात्रि 12 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। आज पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। गौधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 51 मिनट से शाम 06 बजकर 15 मिनट तक रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 11 बजकर 09 मिनट से दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 08 बजकर 24 मिनट से 09 बजकर 46 मिनट तक यमगंड रहेगा। आज भद्रा सुबह 10 बजकर 59 मिनट से रात 10 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।

आज के उपायः गणेश भगवान की पूजा कीजिए। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं। आज हरे वस्त्रों का दान कीजिए। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)

Next Post

नागरिकता संशोधन बिलः पूर्वोत्तर में उबाल, त्रिपुरा में 48 घंटे के लिए इंटरनेट बंदय कांग्रेस देशभर में आज करेगी प्रदर्शन

गुवाहाटी। नागरिकता संशोधन विधेयक का पूर्वोत्तर में भारी विरोध हो रहा है। लोकसभा से बिल पास होने से नाराज लोग मंगलवार (10 दिसंबर) को सड़कों पर उतर आए और गुस्से का इजहार किया। असम, मणिपुर, त्रिपुरा में संगठनों ने बंद बुलाया। सुरक्षाबलों के साथ हिंसक झड़प भी हुई। त्रिपुरा में […]

You May Like