देहरादून। सहसपुर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का चुनाव क्षेत्र है। उनके दफ्तर का हाल देखने से साफ हो जाता है कि कांग्रेस के कप्तान को भी मुफ्त में प्रचार करने वाले नहीं मिल रहे। प्रचार करने वालों की कमी नहीं है, लेकिन उनकी मांगें लंबी चौड़ी हैं। दिहाड़ी के लिए नकद नारायण, गाड़ी की व्यवस्था और उसका तेल-पानी ऊपर से मूड बनाने का इंतजाम भी चाहिए। ठीक ऐसा ही भाजपा के साथ भी है। भाजपा के ज्यादातर दफ्तरों के ईद-गिर्द कार्यकर्ताओं के लिए खाने का इंतजाम किया हुआ है। कांग्रेस में ऐसा इंतजाम कहीं-कहीं देखने को मिला। सहसपुर कांग्रेस चुनाव कार्यालय सहसपुर में कांग्रेस चुनाव कार्यालय में पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता दिन के प्रचार की रणनीति तैयार कर रहे हैं। स्थानीय नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। तभी एक स्थानीय नेता महिलाओं की टीम के साथ आए और परिचय कराया। महिलाओं की लीडर ने साफगोई से कहा, देखिए जी, हमारी टीम पूरी ताकत से काम करेगी। जहां-जहां बताओगे जाएंगे। हमें बता दो क्या कहना है। हम घर-घर जाकर वही बताएंगे। हां, हमारे मेहनताने का ख्याल रखना। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता अपने सामने मौजूद प्रचारकों की टोली को समझा रहे हैं। नेता जी कहते हैं-आप लोगों को पोस्टर-झंडे लेकर जाना है। एक प्रधान जी कुछ नाराज से नजर आ रहे हैं। पूछने पर कहते हैं, अजी वो हमारे लड़कों को जाना है। उनका कुछ तय करवा दो। पदाधिकारी पूछते हैं, क्या करना है बताओ तो? जवाब मिला, वो दिहाड़ी दिलवाओ कम से कम 300 रुपये तो हों? पदाधिकारी बोले, चिंता मत करो। सब होगा। अब चलो, इन्हें प्रचार पर लगवाओ।
बैंड, बाजा, बारात के बीच होगा उत्तराखंड में मतदान
Thu Feb 9 , 2017
15 फरवरी को राज्य में नई विधानसभा के लिए वोट पडऩे हैं। इसीदिन शादियों का भी धूम-धड़ाका रहेगा। इससे मत प्रतिशत गिरने को लेकर नेता तो परेशान हैं ही शादी वाले भी मतदान के चलते कोई बाधा ना आए इसके लिए रिटर्निंग अधिकारी से बारात निकालने से डीजे बजाने तक […]

You May Like
-
प्रेसकल्ब देहरादून के चुनाव की वोटिंग चल रही है
Pahado Ki Goonj December 30, 2017

