देहरादून। बदरीनाथ हाईवे पर शुक्रवार देर रात को पहाड़ी पर मलबा गिरने के कारण बड़ा हादसा हो गया। नंदप्रयाग में चलती कार के बोनट पर मलबा और बड़े पत्थर गिर गए। इसके बाद वे पत्थर सड़क से नीचे बने घरों पर जा गिरे। जिसके कारण कई लोग घायल हो गए हैं। इसके बाद से ही हाईवे बंद हो गया था। जिसे सुबह करीब 10 बजे सुचारू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, नंदप्रयाग से कर्णप्रयाग की ओर जा रही एक कार पर अचानक पहाड़ी से भारी मलबा गिर गया। मलबा गिरने के कारण कार चालक बुरी तरह घायल हो गया। वहीं कार में बैठे अन्य तीन लोग सुरक्षित हैं। घटना शुक्रवार रात करीब साढ़़े दस बजे की है। नंदप्रयाग में रात अचानक भूस्खलन हो गया। इसके चलते पर्यटकों की कार उसकी चपेट में आ गई। इसमें चालक ऋषिकेश निवासी अश्वनी (35) पुत्र राजपाल घायल हो गया। चालक के पैर में काफी चोट आई है। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने चालक को कार से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।उधर, जैसे ही मलबा गिरा तो उससे पत्थर छिटककर सड़क से नीचे बने घरों पर जा गिरे। पत्थर गिरते ही तेज आवाज सुनकर सभी लोग घर से बाहर भाग निकले। अगर घर के अंदर लोग होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान संदीप पुत्र गोविंद लाल, राजेंद्र प्रसाद पुत्र प्रेम प्रकाश, मनोज पुत्र प्रेम प्रकाश, विजेंद्र पुत्र नंद किशोर के घर पर पत्थर गिरे थे। मलबा गिरने के कारण घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
नई कार्यकारणी घोषित होने के बाद भी कांग्रेस में असंतोष जारी
Sat Feb 1 , 2020
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश कार्यकारिणी घोषित होने के बाद लगातार पार्टी नेताओं में असंतोष देखा जा रहा है। जिसका कई नेता खुलकर विरोध कर रहे हैं। ऐसे में यह बात साफ है कि पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल […]

You May Like
-
पंचायत चुनावः नैनीताल जिले में 90 प्रतिशत बूथ संवेदनशील
Pahado Ki Goonj September 21, 2019

